{"_id":"592fb78b4f1c1b5365bdad4d","slug":"salman-khan-launching-e-cycle-on-5th-of-june-on-world-environment-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान 5 जून को लॉन्च कर रहें हैं ई साइकिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
सलमान खान 5 जून को लॉन्च कर रहें हैं ई साइकिल
Updated Thu, 01 Jun 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
पूरा देश इलेक्ट्रिक होने की राह पर चल पड़ा है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर से परेशान पूरी दुनिया डीजल व पेट्रोल से मुक्ति का साधन ढूंढ रही है तो वहीं भारत 2030 तक सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट होने का चैलेजिंग टार्गेट भी सेट कर दिया है। इसी बीच सबसे बड़ी खबर सलमान खान से जुड़ी आ रही है जो देश के इस मुहिम को सपोर्ट करने के लिए बींग ह्रयूमन की इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च करने जा रहे हैं। इस लॉन्चिंग के लिए पूरे देश की मीडिया को इनवाइट किया गया है। माना जा रहा है कि सलमान खान इसके जरिए भारत सरकार की इलेक्ट्रिक मुहिम को सपोर्ट करने की घोषणा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि अभी इस इलेक्ट्रिक साइकिल से जुड़ी कोई खबर सामने नहीं आई है पर बताया जा रहा है कि इसमें लगी बैट्री एक बार के फुल चार्जिंग पर 40 से 55 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके फीचर्स व विशेषताओं को सलमान खान खुद इसके लॉन्चिंग पर बताएंगे। सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट इसके बाद रिलीज होने जा रहा है तो हो सकता है कि इसकी लॉन्चिंग के दौरान सलमान अपनी फिल्म का प्रमोशन भी करते दिखें।
विज्ञापन
इस साइकिल को धूमधाम से लॉन्च करने के लिए मुंबई के महबूब स्टूडियो में पूरी तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि बींग ह्रयूमन सलमान खान का एनजीओ जिसके जरिए वो गरीब बच्चों को मदद करते हैं और कमाई का बड़ा हिस्सा वो इस एनजीओ को डोनेट कर देते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बींग ह्रयूमन के अन्य उत्पादों की तरह ये साइकिल भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो पाएगी कि नहीं। हालांकि अभी तक इस साइकिल के कीमत की घोषणा भी नहीं की गई है।
विज्ञापन