फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   safety precautions for truck drivers dos and donts in coronavirus lockdown essential goods and services coronavirus pandemic in india ministry of road transport & highways nitin gadkari

कोरोनवायरस: सरकार ने आवश्यक सामान ढो रहे वाहनों के लिए स्वच्छता दिशानिर्देश जारी किए

Wed, 29 Apr 2020 01:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 29 Apr 2020 01:22 PM IST
सार

कोरोनवायरस वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद, केंद्र सरकार ने आवश्यक सेवाओं के ट्रांसपोर्टरों के लिए स्वच्छता दिशानिर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
safety precautions for truck drivers dos and donts in coronavirus lockdown essential goods and services coronavirus pandemic in india ministry of road transport & highways nitin gadkari
essential goods transport - फोटो : PTI

विस्तार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे वाहनों के ड्राइवरों के लिए एक एनीमेशन वीडियो के जरिए, ये बताया है कि उन्हें साफ-सफाई के लिए क्या नियम पालन करना चाहिए। मंत्रालय ने इन ड्राइवरों का सम्मान करने का भी आह्वान किया है जो लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान और दवाइयां पहुंचा रहे हैं। 
विज्ञापन

क्या करना है
केंद्र सरकार ने जरूरी सेवाओं में शामिल इन ट्रांसपोर्टरों को हर समय व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए कहा है। उन्हें जब भी संभव हो कम से कम 20 सेकंड के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी से धोने और वाहन चलाते या बाहर निकलते समय मास्क पहने के लिए कहा गया है। उन्हें अपने वाहनों में हमेशा एक सैनिटाइजर रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी करना है
नियमों के अनुसार वाहन में एक सहायक और चालक के अलावा अन्य कोई यात्री नहीं होना चाहिए। सामाजिक दूरी को बनाए रखाने का हर समय पालन किया जाना चाहिए, खासकर जब चेक पोस्ट, लोडिंग-अनलोडिंग पॉइंट और रेस्तरां में लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में आने की संभावना हो। इसके अलावा वाहनों को भी हर दिन सैनिटाइज करना होगा। 
विज्ञापन

क्या नहीं करना है
सरकार के निर्देशों की इस सूची में क्या नहीं करना है इस बारे में ज्यादा निर्देश नहीं है। हालांकि इसमें फटे, इस्तेमाल किए गए या पुराने मास्क का उपयोग नहीं करने और वाहन में एक से अधिक सहायक को यात्रा करने की अनुमति नहीं देने के निर्देश हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कोरोनोवायरस महामारी के दौरान सार्वजनिक जीवन को आसान बनाने के लिए आवश्यक सामान ले जाने वाले वाहनों की अंतर-राज्य सीमा आवाजाही की सुविधा के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed