फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Sachin Tendulkar remembers his first car the Maruti 800 requests the buyer to return

सचिन तेंदुलकर नहीं भूल पाए अपनी पहली कार Maruti 800, फैंस से कहा इसके खरीदार को ढूंढने में करें मदद

Wed, 19 Aug 2020 02:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Aug 2020 02:35 PM IST
सार

  • सचिन तेंदुलकर के पास बीएमडब्ल्यू, फेरारी, निसान जीटी-आर जैसी दुनिया की बेहतरीन कारें मौजूद हैं, लेकिन अपनी पहली कार के साथ उनका प्यार आज भी तरोताजा है। 
  • भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के शो के एक स्पेशल एपिसोड में बात करते हुए मास्टर ब्लास्टर ने इस बात का खुलासा किया।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar remembers his first car the Maruti 800 requests the buyer to return
Sachin Tendulkar Maruti 800 car - फोटो : For Representation Only

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अभी भी अपनी पहली कार से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए महसूस करते हैं जो उन्होंने पेशेवर क्रिकेटर बनने के बाद अपने पैसे से खरीदी थी। हालांकि सचिन के पास बीएमडब्ल्यू, फेरारी, निसान जीटी-आर जैसी दुनिया की बेहतरीन कारें मौजूद हैं, लेकिन अपनी पहली कार के साथ उनका प्यार आज भी तरोताजा है। 
विज्ञापन

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मुदित दानी के शो 'इन द स्पोर्टलाइट' के एक स्पेशल एपिसोड में बात करते हुए, मास्टर ब्लास्टर ने खुलासा किया कि उनके पास अपनी पहली कार नहीं है और वे उन लोगों से अपील करना चाहेंगे कि जिन्होंने भी इस कार को खरीदा है वह उनसे संपर्क करें। पूर्व क्रिकेटर भावुक कारणों से अपनी कार वापस पाने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुलकर ने इस शो में कहा, "मेरी पहली कार मारुति-800 थी। दुर्भाग्यवश यह कार अब मेरे पास नहीं है। मुझे बहुत अच्छा लगेगा अगर यह फिर से मेरे पास आ जाए। जो लोग मुझे सुन रहे हैं वे इसे लेकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं।" 

विज्ञापन

ऐसा हुआ कारों से प्यार
उन्होंने कारों के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करत हुए कहा कि मेरे घर के नजदीक बड़ा सा ओपन-ड्राइव-इन मूवी हॉल था, जहां लोग अपनी-अपनी कारें पार्क कर मूवी देखा करते थे। उस समय मैं अपने भाई के साथ हमारी बालकनी में घंटों खड़े होकर इन कारों को देखा करता था। 

गावस्कर से यादगार मुलाकार का जिक्र किया
तेंदुलकर ने अपने आदर्श एवं पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के साथ की अपनी एक यादगार मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि मैं ड्रेसिंग रूम के ठीक सामने खड़ा था ताकि मैं यह देख सकूं कि खिलाड़ी खेल के लिए खुद को कैसे तैयार करते हैं। इसके बाद ड्रेसिंग रूप में मुझे मेरे हीरो गावस्कर ने बुलाया। मुझे अभी भी याद है कि वह कोने में आखिरी सीट पर बैठे थे और जब मैंने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट खेलना शुरू किया तब संयोग से मैं भी उसी जगह पर बैठा था। यह शानदार संयोग था। 

टेबल टेनिस के भी शौकीन
इस महान बल्लेबाज को अक्सर अपने क्रिकेट करियर के दौरान अपने साथियों के साथ टेबल टेनिस खेलते देखा गया था। शिवाजी पार्क जिमखाना में बिताए समय को याद करते हुए, तेंदुलकर ने दानी को यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने किशोर अवस्था के दिनों में भी टेबल टेनिस खेलने में घंटों बिताए।

उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान वह अपने सुबह और शाम के क्रिकेट सत्रों के इंटरवल के बीच पांच से छह घंटे के लिए टेबल टेनिस खेला करते थे और उन्हें इस खेल में खूब आनंद मिलता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed