{"_id":"5b95f90f867a557f015d1906","slug":"royal-royce-car-worth-rs-7-crore-crashed-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश की सड़कों ने हमारी ही नहीं 7 करोड़ वाली इस कार की भी की 'दुर्गति'","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
देश की सड़कों ने हमारी ही नहीं 7 करोड़ वाली इस कार की भी की 'दुर्गति'
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Sep 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
royal royce ghost
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से एक्सीडेंट होने की घटना वैसे तो पुरानी है। अलग अलग जगह पर हजारों लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। इसमें कार का नुकसान भी होता है। कई बार तो हम अपनी हालत से ज्यादा कार की हालत देख कर परेशान हो उठते हैं।अगर ऐसा ही कुछ 7 करोड़ की कार के साथ हो जाए तो कैसा महसूस होगा जाहिर है अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा ही हादसा नई कार रोल्स रॉयस घोस्ट कार के साथ हुआ है। कार बस स्टॉप के नजदीक एक छोटी बाउंड्री पर जा चढ़ी। जिस कार का एक्सीडेंट हुआ उस पर पुद्दुचेरी का टेंपरेरी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगा हुआ था। हालांकि अभी तक कार किसकी है यह सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
घटना के कारणों का तस्वीरें तक पता लगाना मुश्किल है। लेकिन इतना कहा जा सकता है। कि कार को गंभीर क्षति पहुंची है। कार के फ्रंट और नीचे के हिस्से पूरी तरह डैमेज दिखाई दे रहें हैं।
विज्ञापन
गौरतलब हो, रोल्स रॉयस घोस्ट भारत में छह से 7 करोड़ के बीच आती है। कार में 6592 सीसी का इंजन लगा है जो कि 563 बीएचपी की पावर और 820 न्यूटन मीटर का बेहतरीन टॉर्क जेनरेट करता है। कार की माइलेज और एक्सीलरेशन और माइलेज भी जबरजस्त है। 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे मात्र 5 सेकंड का समय लगता है इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रतिघंटा है।