फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Royal Enfield working on Electric motorcycle

Royal Enfield लाने जा रही है इलेक्ट्रिक बाइक, RE 2.0 के जरिये दुनियाभर में जमाएगी धाक

Fri, 29 Nov 2019 09:16 AM IST
Abhishek Singh ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 29 Nov 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Royal Enfield working on Electric motorcycle
Royal Enfield - फोटो : Social

Royal Enfield मोटरसाइकिल की चाहत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। कंपनी अब इलेक्टिक मोटरसाइकिल लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए Royal Enfield 2.0 के नाम से एक विजन भी बनाया है, जिसके तहत कंपनी आने वाले दिनों में अपनी धाक दुनियाभर में जमाएगी।

विज्ञापन

सीईओ ने क्या कहा?

एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी निवेश कैपेबिलिटी बढ़ाने, नए प्रॉडक्ट, इलेक्ट्रिक बाइक्स लाने पर जोर देगी ताकि, Royal Enfield को विश्व में एक मुकाम पर पहुंचाया जा सके। कंपनी के सीईओ ने ईटी को दिए इंटरव्यू में कहा कि इलेक्ट्रिक बाइक के जरिए Royal Enfield इंटरनेशनल मार्केट में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Royal Enfield Classic 350

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने Royal Enfield Classic 350 का नया और सस्ता मॉडल लॉन्च किया था। कंपनी ने इस बाइक की कीमत 1.45 लाख रुपये रखी है। जोकि इसके स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वर्जन से करीब 9 हजार रुपये सस्ता है। यह बाइक प्योर ब्लैक और मर्करी सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। 

विज्ञापन

कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे ?

नई क्लासिक 350 में सिंगल चैनल एबीएस दिया है, जबकि इसके स्टैंडर्ड क्लासिक 350 वर्जन में ड्यूल-चैनल एबीएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बाइक में इंजन और व्हील्स को ब्लैक कलर में दिया गया है।

इंजन

बात इंजन की करें तो बाइक के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें  346cc सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 19.8 एचपी का पावर और 28 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। नई क्लासिक 350 एस अभी सिर्फ तमिलनाडु और केरल में उपलब्ध है। देश भर में इसकी बिक्री कब से शुरू होगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed