रॉयल एनफील्ड के परिवार में जुड़ा एक और नाम, सिंगल सीट में लाजवाब है यह बुलेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको याद होगा प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने अपनी शानदार क्रूजर बाइक रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 350X और 500X को हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया था। बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से सजी इन दोनों बाइकों की तकनीकी में कंपनी ने कुछ खास फेरबदल किये थें ताकि लांग ड्राइव करने वालों को ये बाइक पसंद आ सके। दरअसल आप जब भी रॉयल एनफील्ड की थंडरबर्ड से लांग ड्राइव पर जाने की सोचते हैं तो कुछ ऐसे फीचर्स आपके लिए बेहद जरूरी हो जाते हैं जो आपके सफर को और भी आरामदायक बनायें।
आज के समय में रॉयल एनफील्ड बुलेट की सवारी करना एक स्टेटस सिंबल है तकरीबन हर युवा इस बाइक की सवारी करना चाहता है। लेकिन जब आप इस बाइक को खरीद लेते हैं तब आपको लगता है कि इस बाइक में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिनकी जरूरत इस बाइक को खास तौर पर है और जिसे आप बाजार से खरीदकर पूरा करते हैं।
लेकिन कंपनी ने हाल ही में रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड के 350X और 500X को पेश किया है जो कि आपकी तकरीबन सभी जरूरतों को पूरा करती है। जब आप नई रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500X को देखते हैं तो सिवाय फ्यूल टैंक के बदलने के अलावा आपको तत्काल कुछ खास बदलाव नजर नहीं आते हैं। कंपनी ने इस बाइक में और भी आकर्षक और स्पोर्टी फ्यूल टैंक का प्रयोग किया है।
सामने से इस बाइक में कंपनी ने ब्लैक्ड फोर्क और आकर्षक हेडलाइट का प्रयोग किया है। इसके अलावा कंपनी ने इस बाइक में भी उपर की तरफ दाहिनी साइड में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का प्रयोग किया है जो कि पहले से मौजूदा मॉडल में भी दिया गया था। हालांकि कंपनी ने इस बाइक से हजार्ड लाइट फीचर को हटा दिया है जो कि एक क्रूजर बाइक के लिए महत्वपूर्ण फीचर था। इसके अलावा इस बाइक में कंपनी ने 20 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है जिस पर रॉयल एनफील्ड का उभरा हुआ लोगो लगा है जो कि बाइक को और भी बोल्ड लुक देता है।
पिछले मॉडल के मुकाबले रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500X में कंपनी ने कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है ताकि इनमें कुछ अलग और नयापन नज़र आये। इसमें 9-स्पोक एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, सिंगल पीस सीट, ब्लैक फॉर्क कवर्स, ब्लैक एग्जॉस्ट और ब्लैक हेडलैंप्स दिए हैं। इस बाइक में LED डे टाइम रनिंग लैंप और LED टेल लैंप दिए हैं। कंपनी ने इसके साइकिल पार्ट्स को समान रखा है। इसके अलावा इसमें सस्पेंशन, ब्रेक्स और इंजन को मौजूदा थंडरबर्ड मॉडल जैसा ही रखा है।
रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500X में प्रयुक्त सीट बेहद ही आरामदेह है। लेकिन इस बाइक में बैकरेस्ट की कमी महसूस हुई, यदि दो लोग इस बाइक पर लांग ड्राइव के लिए जाते हैं तो पीछे बैठने वाले को इसकी कमी खल सकती है। क्योंकि नॉर्मल मॉडल में कंपनी ने बैकरेस्ट प्रदान किया था। हो सकता है कि कुछ ग्राहक इसे पसंद न करें।