फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   royal enfield scram 411 launch date in india royal enfield scram 411 specifications price features

Royal Enfield Scram 411: रॉयल एनफील्ड की नई बाइक अगले साल फरवरी में होगी लॉन्च, हिमालयन से कम होगी कीमत

Sat, 27 Nov 2021 03:06 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 03:06 PM IST
सार

देश की मशहूर परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अगले कुछ महीनों में कई प्रमुख मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में नए मॉडल की बिक्री फरवरी 2022 में शुरू होगी।

विज्ञापन
royal enfield scram 411 launch date in india royal enfield scram 411 specifications price features
Royal Enfield Scram 411 - फोटो : For Reference Only

विस्तार

देश की मशहूर परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अगले कुछ महीनों में कई प्रमुख मॉडल लॉन्च करने की योजना बनाई है। लेकिन इस साल कोई भी नया मॉडल नहीं आ रहा है। कंपनी का अगला न्यू लॉन्च Himalayan ADV (हिमालयन एडीवी) का अधिक किफायती और रोड ओरिएंटेड वर्जन होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बाजार में इस नए मॉडल की बिक्री फरवरी 2022 में शुरू होगी। 
विज्ञापन


Scram 411 हो सकता है नाम
रिपोर्ट के अनुसार रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक का नाम Scram 411 (स्क्रैम 411) हो सकता है। लेकिन कंपनी ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इसके नाम का एलान नहीं किया है। चेन्नई स्थित बाइक निर्माता ने कई अन्य मॉडल्स की लॉन्चिंग की योजना भी बनाई है, लेकिन वे स्क्रैम 411 के बाद ही आएंगे।
विज्ञापन


इंटरनेट पर हुई लीक
न्यू लॉन्च होने वाली बाइक पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। उपलब्ध जानकारी के आधार पर इसके कई एक्सटीरियर डिजाइन डिटेल्स का भी कमोबेश अनुमान लगाया जा चुका है। इस समय स्क्रैम 411 के बारे में सबसे प्रमुख डिटेल इसका हिमालयन एडीवी-आधारित बाहरी डिजाइन है। इसमें कुछ समानताएं भी हैं और कई बड़े अंतर भी होंगे। इसे हिमालयन का अधिक किफायती, या सड़क-आधारित वर्जन कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक के अहम फीचर्स
Scram 411 में लंबी विंडस्क्रीन अप फ्रंट, स्प्लिट सीट्स, स्टैंडर्ड लगेज रैक, बड़े फ्रंट व्हील और ऐसे कुछ अन्य फीचर्स नहीं होंगे। इन फीचर्स से हिमालयन एक एडवेंचर बाइक कहलाती है। इसके बजाय, नई बाइक में छोटे पहियों, कम सस्पेंशन ट्रैवल, सिंगल-सीट और रियर पिलर ग्रैब हैंडल का इस्तेमाल किया जाएगा। जो इसे और अधिक सड़क योग्य बनाने के लिए, और बेहतर हाईवे क्रूजिंग मशीन बनाएगा।


इंजन और पावर
रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक के इंजन डिटेल्स की जानकारी का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें उसी LS410, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 411cc का पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन और गियरबॉक्स के साथ इसके ओवरऑल आउटपुट में भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है।

कितनी होगी कीमत
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसकी कीमत हिमालयन से कम रखी जाएगी, जिससे यह ज्यादा किफायती पेशकश बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed