{"_id":"5fcd07638ebc3ecfcc52fe65","slug":"royal-enfield-motorcycles-received-six-percent-year-on-year-growth-in-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Royal Enfield की मोटरसाइकिलों की भारत से बाहर बढ़ी बंपर मांग, नवंबर महीने में 122 फीसदी की रिकॉर्ड तोड़ हुई बिक्री","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Royal Enfield की मोटरसाइकिलों की भारत से बाहर बढ़ी बंपर मांग, नवंबर महीने में 122 फीसदी की रिकॉर्ड तोड़ हुई बिक्री
Sun, 06 Dec 2020 10:01 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Social Media
रॉयल एनफील्ड ने नवंबर 2020 में कुल 63,782 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी के कुल 60,411 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में कंपनी की बिक्री में 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
भारतीय बाजार की बात करें तो नवंबर 2020 में Royal Enfield के कुल 59,084 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 58,292 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल नवंबर महीने में भारतीय बाजार में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 1.36 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
एक्सपोर्ट की बात करें तो यहां कंपनी को बंपर बढ़त मिली है। नवंबर 2020 में Royal Enfield ने कुल 4,698 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की। जबकि, नवंबर 2019 में कंपनी ने 2,119 वाहनों का निर्यात किया था। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 122 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई।
विज्ञापन
इससे पहले त्योहारी सीजन में जहां लगभग सभी वाहन कंपनियों की बिक्री बढ़ी थी वहीं, रॉयल एनफील्ड के लिए अक्तूबर महीना निराश करने वाला रहा। अक्तूबर 2020 में कंपनी ने कुल 66,891 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के कुल 71,964 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में कंपनी की बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
अक्तूबर 2020 में Royal Enfield के भारतीय बाजार में कुल 62,858 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 67,538 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी भारतीय बाजार में भी कंपनी के वाहनों की बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
अक्तूबर 2020 में Royal Enfield ने कुल 4,033 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 9 फीसदी की गिरावट आई थी।
अक्तूबर 2020 में Royal Enfield के भारतीय बाजार में कुल 62,858 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी ने 67,538 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी भारतीय बाजार में भी कंपनी के वाहनों की बिक्री में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।
अक्तूबर 2020 में Royal Enfield ने कुल 4,033 इकाईयों की भारत से बाहर बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में कंपनी के निर्यात में 9 फीसदी की गिरावट आई थी।