फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ROYAL ENFIELD Meteor 350 And Himalayan various model get a price hike in India

Royal Enfield ने दिया ग्राहकों को झटका: Meteor 350 और Himalayan की बढ़ीं कीमतें

Thu, 09 Sep 2021 05:11 PM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 09 Sep 2021 05:11 PM IST
सार

  • METEOR 350 Fireball की नई कीमत अब 1,98,537 रुपये
  • Supernova की कीमत में 6,429 रुपये का इजाफा
  • रॉयल एनफिल्ड हिमालयन (ग्रेवल ग्रे, मिराज सिल्वर) अब 2,10,373 रुपये में

विज्ञापन
ROYAL ENFIELD Meteor 350 And Himalayan various model get a price hike in India
Royal Enfield Himalayan for demo - फोटो : royal enfield

विस्तार

यदि आपको भी रॉयल एनफील्ड की बाइक पसंद हैं और आप उन्हें खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके ऊपर महंगाई की मार पड़ने वाली है। रॉयल एनफील्ड की दो बाइक भारत में महंगी हो गई हैं जिनमें Meteor 350 और Himalayan के नाम शामिल हैं। क्लासिक 350 के मुकाबले Meteor 350 को अधिक प्रीमियम माना जाता है और इसमें प्रीमियम फीचर्स भी हैं।

विज्ञापन


Meteor 350 और Himalayan की नई कीमतें

ROYAL ENFIELD METEOR 350 (एक्स शोरूम, दिल्ली)

  • METEOR 350 Fireball की अगस्त में कीमत 1,92,109 रुपये थी जो कि अब 1,98,537 रुपये हो गई है। वहीं Stellar की कीमत जहां पहले (ब्लू एंड रेड, ब्लैक) 1,98,099 रुपये थी वो अब 2,04,527 रुपये हो गई है। Supernova की कीमत में 6,429 रुपये का इजाफा हुआ है जिसके बाद उसकी कीमत अब 2,14,513  रुपये हो गई है जो कि इसी साल अगस्त में 2,08,084 रुपये थी।
  • विज्ञापन

ROYAL ENFIELD HIMALAYAN (एक्स शोरूम, दिल्ली)

  • रॉयल एनफिल्ड हिमालयन (ग्रेवल ग्रे, मिराज सिल्वर) की कीमत अब 2,10,373 रुपये हो गई है जो कि पहले 2,05,784 रुपये थी। इस मॉडल की कीमत में 4,589 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं लेक ब्लू और रॉक रेड की कीमत अब 2,14,118 रुपये और पाइन ग्रीन के साथ ग्रेनाइट ब्लैक की कीमत अब 2,17,862 रुपये हो गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में कंपनी ने अपनी न्यू जेनरेशन 2021 Classic 350 (2021 क्लासिक 350) मोटरसाइकिल के पहले बैच की डिलीवरी शुरू कर दी है। यह बाइक भारत में एक सितंबर को 1.84 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च की गई है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.15 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसकी बिक्री शुरू हो गई है। 



Classic 350 भारत में Royal Enfield का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। इस बाइक की इतनी जबरदस्त मांग है कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत में ब्रांड द्वारा बेची जाने वाली हर दूसरी बाइक क्लासिक 350 है। नए अपडेट्स के साथ लॉन्च की गई बाइक के साथ, कंपनी को क्लासिक 350 की मांग में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली रेट्रो क्रूजर बाइक के नए अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed