रॉयल एनफील्ड बुलेट 500 में जुड़ गया ABS, देखें क्या हैं एबीएस के मायने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल एनफील्ड के फ्लैगशिप मॉडल 500 को एबीएस के साथ लांच कर दिया गया है। जिसकी एक्स शोरूम कीमत अब 1.87 लाख रुपए हो गई है। जो कि नॉन एबीएस मॉडल से करीब 12 हजार रुपए ज्यादा है। इस फ्लैगशिप मॉडल को ड्युअल चैनल एबीएस यूनिट से लैस किया गया है इसके साथ ही अब इसके दोनों टायर्स में डिस्क ब्रेक्स भी दिए जाएंगे। बता दें, रॉयल एनफील्ड बुलेट के लगभग हर मॉडल में एबीएस फीचर्स दिए जा चुके हैं। जिनमें थंडरबर्ड 350 और 350X शेष हैं।
हालांकि बुलेट 500 में इस सेफ्टी फीचर के अलावा कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की ही तरह 499 सीसी का सिंगल सिलेंर इंजन मिलता है जो 27.2 बीएचपी का पावर और 41.3एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं एनफील्ड के हाल ही में लांच हुए ट्विन 650 को छोड़ कर सभी मॉडल्स को 5 स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। इस लांचिंग के बाद कंपनी ने एबीएस वाले वेरिएंट की बुकिंग शुरू कर दी है। वहीं, बाइक के नॉन एबीएस वेरिएंट को वेबसाइट से हटा दिया गया है।
क्या है ब्रेक एसिस्ट सिस्टम
ब्रेक एसिस्ट सिस्टम आपके वाहन के ब्रेकिंग को और भी दमदार बनाता है इससे आप एक सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के दिमाग में इसे लेकर भ्रंम भी हैं। दरअसल ब्रेक एसिस्ट सिस्टम महज वाहन को रोकने का ही काम नहीं करता है बल्कि ये आपके वाहन की ब्रेकिंग को और भी बहुत कुछ प्रदान करता है। ब्रेक के अप्लाई करते ही समय पर वाहन के पहियों का रूकना और वाहन को संतुलन देना इसका मुख्य काम है। ये केवल मकैनिकल पार्ट को ही बेहतर नहीं बनाता है बल्कि इसकी चालाक तकनीकी आपको बेहतर सुरक्षा भी प्रदान करती है।
कैसे करता है काम?
जब भी कभी आप ड्राइव कर रहे होते हैं और अचानक से कोई आपात स्थिती बनती है तो ब्रेक एसिस्ट एबीएस को ज्यादा से ज्यादा ब्रेक फोर्स देता है। सही मायनो में ब्रेक एसिस्ट उस वक्त काम करता है जब वाहन रफ्तार में होता है और चालक अचानक से ब्रेक लगाता है। उस वक्त ब्रेक एसिस्ट सिस्टम बिना समय गवायें पूरे फोर्स के साथ वाहन के पहियों को रोकता है। यदि वाहन की रफ्तार सामान्य है और बार बार ब्रेक का प्रयोग हो रहा है तो उस वक्त ये सिस्टम अपना काम नहीं करता है। क्योंकि इसमें प्रयुक्त सॉफ्टवेयर को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है की ये आपात स्थिती में ही सक्रिय होता है।