{"_id":"5e664ff88ebc3ef405353383","slug":"rolls-royce-and-iit-madras-signs-mou-for-joint-research-programs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवाई जहाज का इंजन बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce और IIT Madras के बीच एमओयू, ये लोग कर सकेंगे रिसर्च","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हवाई जहाज का इंजन बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce और IIT Madras के बीच एमओयू, ये लोग कर सकेंगे रिसर्च
Mon, 09 Mar 2020 07:47 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 09 Mar 2020 07:47 PM IST
सार
हवाई जहाज का इंजन बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce (रोल्स रॉयस) ने सोमवार को कहा कि उसने IIT Madras (आईआईटी मद्रास) (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के साथ साझा शोध कार्यक्रम की संभावनाएं तलाशने के लिए एक समझौता किया है।
विज्ञापन
Rolls-Royce, IIT Madras
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आईआईटी मद्रास की साझेदारी में अपने इंजीनियरों के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'तकनीकी उच्च अध्ययन रूपरेखा' भी तैयार करेगी।
विज्ञापन
बयान मे बताया गया कि इस संबंध में कंपनी और आईआईटी मद्रास के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू के तहत रोल्स रॉयस और आईआईटी मद्रास साथ मिलकर भविष्य के तकनीकी और कार्यक्रमों से संबंधित शोध को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोल्स रॉयस इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट किशोर जयरमन ने कहा, "आईआईटी मद्रास के साथ सहयोग भारत में समान विचारधारा वाले सहयोगियों के साथ सहयोगी अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों में एक और कदम है। हम उन क्षेत्रों की खोज करने के लिए तत्पर हैं, जहां हम तकनीकी समाधानों का मिलकर विकास कर सकते हैं।"
इस सहयोग के तहत, रोल्स रॉयस आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी में अपने तकनीकी उच्च अध्ययन ढांचे के हिस्से के रूप में, मास्टर्स और पीएचडी स्तर के अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक कर्मचारियों को प्रायोजित करेगा।
इस कार्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, कर्मचारियों को पहले IIT मद्रास की चयन प्रक्रिया को पास करना होगा, और उनके विषय रोल्स-रॉयस रणनीतिक अनुसंधान प्राथमिकताओं और क्षमताओं के मुताबिक होने चाहिए।
यह कार्यक्रम बंगलूरू में रोल्स रॉयस इंजीनियरिंग सेंटर में सभी स्थायी कर्मचारियों के लिए खुला है, जिन्होंने कंपनी में काम करते हुए 36 महीने का वक्त पूरा कर लिया है।