फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Rolls-Royce and IIT madras signs MOU for joint research programs

हवाई जहाज का इंजन बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce और IIT Madras के बीच एमओयू, ये लोग कर सकेंगे रिसर्च

Mon, 09 Mar 2020 07:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Mar 2020 07:47 PM IST
सार

हवाई जहाज का इंजन बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce (रोल्स रॉयस) ने सोमवार को कहा कि उसने IIT Madras (आईआईटी मद्रास) (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) के साथ साझा शोध कार्यक्रम की संभावनाएं तलाशने के लिए एक समझौता किया है।
 

विज्ञापन
Rolls-Royce and IIT madras signs MOU for joint research programs
Rolls-Royce, IIT Madras - फोटो : social media

विस्तार

कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आईआईटी मद्रास की साझेदारी में अपने इंजीनियरों के लिए उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 'तकनीकी उच्च अध्ययन रूपरेखा' भी तैयार करेगी।
विज्ञापन

बयान मे बताया गया कि इस संबंध में कंपनी और आईआईटी मद्रास के बीच एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू के तहत रोल्स रॉयस और आईआईटी मद्रास साथ मिलकर भविष्य के तकनीकी और कार्यक्रमों से संबंधित शोध को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोल्स रॉयस इंडिया और साउथ एशिया के प्रेसिडेंट किशोर जयरमन ने कहा, "आईआईटी मद्रास के साथ सहयोग भारत में समान विचारधारा वाले सहयोगियों के साथ सहयोगी अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के हमारे प्रयासों में एक और कदम है। हम उन क्षेत्रों की खोज करने के लिए तत्पर हैं, जहां हम तकनीकी समाधानों का मिलकर विकास कर सकते हैं।" 
विज्ञापन

इस सहयोग के तहत, रोल्स रॉयस आईआईटी मद्रास के साथ साझेदारी में अपने तकनीकी उच्च अध्ययन ढांचे के हिस्से के रूप में, मास्टर्स और पीएचडी स्तर के अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक कर्मचारियों को प्रायोजित करेगा। 

इस कार्यक्रम के लिए अर्हता प्राप्त करने के लिए, कर्मचारियों को पहले IIT मद्रास की चयन प्रक्रिया को पास करना होगा, और उनके विषय  रोल्स-रॉयस रणनीतिक अनुसंधान प्राथमिकताओं और क्षमताओं के मुताबिक होने चाहिए।

यह कार्यक्रम बंगलूरू में रोल्स रॉयस इंजीनियरिंग सेंटर में सभी स्थायी कर्मचारियों के लिए खुला है, जिन्होंने कंपनी में काम करते हुए 36 महीने का वक्त पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed