फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Road Ministry launches navigation app MOVE that sends road safety alert with IIT Madras and MapmyIndia

MOVE App: परिवहन मंत्रालय ने लॉन्च किया नया एप, मिलेंगे दुर्घटनाओं और सड़क सुरक्षा से संबंधित अलर्ट

Sun, 19 Dec 2021 09:38 PM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 19 Dec 2021 09:38 PM IST
सार

केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने सड़क सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए एक एप लॉन्च किया है। यह एप दुर्घटनाओं, ब्रेकर और अन्य दिक्कतों के बारे में अलर्ट उपलब्ध कराता है। इसके लिए यूजर को कोई शुल्क भी नहीं अदा करना है।

विज्ञापन
Road Ministry launches navigation app MOVE that sends road safety alert with IIT Madras and MapmyIndia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने देश में वाहन चालकों की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा प्रौद्योगिकियां विकसित करने के लिए आईआईटी मद्रास और डिजिटल टेक कंपनी मैपमाईइंडिया के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत तीनों ने संयुक्त रूप से एक नेविगेशन एप लॉन्च किया है जो नागरिकों को मुफ्त में हादसों से संबंधित सड़क सुरक्षा अलर्ट उपलब्ध कराएगा। इस एप को मूव (MOVE) नाम दिया गया है।

विज्ञापन


यह नेविगेशन एप यूजर्स को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों, स्पीड ब्रेकर, तीव्र मोड़ और गड्ढों समेत अन्य समस्याओं के बारे में आवाज और वीडियो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएगा। यह पहल सड़क दुर्घटनाओं इनमें मौत होने के आंकड़ों को कम से कम करने के लिए परिवहन मंत्रालय की पहल के तहत उठाया गया है। इस नेविगेशन एप्लिकेशन ने साल 2020 में भारत सरकार के आत्मनिर्भर एप इनोवेशन चैलेंज भी जीता था। 
विज्ञापन


नागरिक भी दे सकेंगे समस्याओं की जानकारी
इस एप्लिकेशन का उपयोग नागरिक और अधिकारी हादसों, असुरक्षित इलाकों और यातायात संबंधी मुद्दों की जानकारी देने के लिए भी कर सकेंगे ताकि अन्य यूजर्स को सुविधा हो सके। जानकारी के अनुसार इस एप से मिलने वाले पूरे डाटा का आईआईटी मद्रास और मैपमाईइंडिया की ओर से विश्लेषण किया जाएगा। इसके बाद इस डाटा का इस्तेमाल भारत सरकार भविष्य में सड़कों की स्थितियों में सुधार लाने के लिए करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed