{"_id":"5c20cdd0bdec22572908305d","slug":"riders-music-festival-the-prechristmas-weekender","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Riders Music Festival में लोगों का रहा जमावड़ा कुछ नए तो कुछ विंटेज दोपहिया वाहनों ने जीता दिल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Riders Music Festival में लोगों का रहा जमावड़ा कुछ नए तो कुछ विंटेज दोपहिया वाहनों ने जीता दिल
Mon, 24 Dec 2018 05:45 PM IST
भावना चौधरी
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना चौधरी
Updated Mon, 24 Dec 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Riders Music festival
हर बार कि तरह इस बार भी Riders Music Festival का आयोजन किया गया। दो दिन चली इस महफिल में लोगों का देर रात तक जमवाड़ा लगा रहा। एक तरफ जहां एक से बढ़कर एक लग्जरी बाइक्स खड़ी थी, वहीं दूसरी ओर बड़े बड़े कलाकार महफिल में रंग जमाए हुए थे।
विज्ञापन
लोग इस बात को लेकर असमंजस में दिखे कि बाइक्स को निहारा जाए या फिर खाने का आनंद उठाया जाए। पहले दिन जहां इसमें बुरुडू, राजा कुमारी और लकी अली जैसे कलाकारों ने समां बांधा। वहीं KTM ने बाइक स्टंट से राइडर्स का दिल जीता।
विज्ञापन
Ducati, Triumph, BMW, Harley, जैसी कई बाइक्स के स्टॉल इसमें लगाए गए। शाम के समय भीड़ बीएमडब्ल्यू, और कुछ पुरानी स्टॉल्स पर ज्यादा दिखाई दी। 30 से अधिक ब्रांड एसोसिएशनों कि साझेदारी और 16 से अधिक कलाकारों के सहयोग से यह राइडर्स के लिए एक शानदार उत्सव रहा।
विज्ञापन
Red FM के कलाकारों ने भी लोगों को खूब हंसाया, जिसमें RJ रॉनक से लेकर RJ आशीष और RJ कृष्णा मौजूद रहे। तो वहीं डिवाइन बैंड,न्यूक्लिया और भुवन बम जैसे कलाकारों के प्रर्दशन पर लोग थिरकते नजर आए।