कमाल है: 90 साल की 'दादी' ने चलाई मारुति 800 कार, वीडियो हुआ वायरल, सीएम ने भी सराहा
मध्य प्रदेश की एक 90 वर्षीय महिला ने अपने ड्राइविंग कौशल से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो इतना लोकप्रिय हो गया कि राज्य के मुख्यमंत्री ने इसे देखा ही नहीं, सराहा भी।
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज्बा होना चाहिए!"
दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 23, 2021
उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज़्बा होना चाहिए! https://t.co/6mmKN2rAR2
इस समय, केंद्र सरकार भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 75 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा के लिए मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव पर विचार कर रही है।