फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   renault will stop making diesel engine in cars in india from april 2020, will focus on electric cars

Renault की गाड़ियों में नहीं मिलेगा डीजल इंजन, इलेक्ट्रिक कारों पर करेगी फोकस

Thu, 20 Jun 2019 12:32 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 20 Jun 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
renault will stop making diesel engine in cars in india from april 2020, will focus on electric cars
2019 Renault Triber - फोटो : Facebook

अगले साल अप्रैल 2020 से देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी के कारों में डीजल इंजन बंद करने के फैसले के बाद फ्रैंच कार कंपनी रेनो ने भी डीजल कारें नहीं बनाने का फैसला किया है। रेनो का कहना है कि वह अप्रैल 2020 से डीजल कारों बनाने बंद कर देगी।

विज्ञापन

 

2020 से डीजल कारें बेचना बंद

अप्रैल 2020 से नए बीएस6 उत्सर्जन मानक लागू होने वाले हैं जिसके चलते देश की कई कार कंपनियां अपनी कारों में डीजल इंजन बंद करने का एलान कर चुकी हैं। बुधवार को रेनो की नई एमपीवी रेनो ट्राइबर की लॉन्चिंग के मौके पर कंपनी के ग्लोबल सीईओ थैरी बोलोरे ने पुष्टि करते हुए कहा कि कंपनी 2020 से डीजल कारें बेचना बंद कर देगी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल कारों की बिक्री में कमी

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में डीजल कारों की बिक्री में कमी आ रही है, और ये बड़े पैमाने पर हो रहा है। हमनें इन पर लगाम लगाने की सोच का समर्थन करते हुए कहा कि फैसला किया है कि जब यूरो7 मानक आ जाएंगे, तो ग्लोबल स्तर पर रेनो की कारों में डीजल इंजनों को सीमित किया जाएगा। गौरतलब है कि 2018-19 वित्त वर्ष के खत्म होने पर भरतीय बाजार में डीजल इंजनों की हिस्सेदारी घट कर 10 सालों में सबसे कम मात्र 19 प्रतिशत ही रह गई है।
 

विज्ञापन

ट्राइबर केवल पेट्रोल इंजन में

साथ ही थैरी बोलोरे ने स्पष्ट किया कि रेनो की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी ट्राइबर केवल पेट्रोल इंजन में ही आएगी और डीजल इंजन के साथ इसे लॉन्च नहीं किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रिक वाहनों के भविष्य पर उन्होंने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक कारें कंपनी की योजना का हिस्सा हैं और 2022 से कंपनी इन्हें देश में ही बनाना शुरू करेगी। इसके लिए रेनो स्थानीय कंपनियों के साथ भी पार्टनरशिप करने के लिए तैयार है।
 

टाटा और महिंद्रा कर चुकी हैं एलान

इससे पहले महिंद्रा पहले ही एलान कर चुकी है कि वह एक्सयूवी300, मराजो स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 500 में बीएस6 डीजल इंजन देगी, जबकि KUV100 NXT में डीजल इंजन लगाना बंद करेगी। वहीं टाटा मोटर्स नेक्सन और हैरियर के डीजल इंजन को बीएस6 उत्सर्जन मानकों के मुताबिक अपग्रेड करेगी, जबकि टाटा टिगोर और टाटा टियागो को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बेचा जाएगा।
 

अपग्रेड करने में ज्यादा खर्च

1 अप्रैल 2020 से बीएस-6 (भारत स्टेज 6) मानक लागू होने हैं और टाटा की दोनों ही कारों में बीएस-6 मानक वाले इंजन नहीं लगे हैं। जिन्हें अपग्रेड करने के लिए अतिरिक्त निवेश की जरूरत पड़ेगी और टाटा इस अतिरिक्त बोझ से बचना चाहती है। इससे पहले मारुति ने भी अपनी कारों में डीजल इंजन अपग्रेड करने को लेकर पल्ला झाड़ते हुए कहा था कि इन इंजनों को अपग्रेड करने में ज्यादा खर्च पड़ेगा और बेहतर है कि सीएनजी पर निर्भरता बढ़ाई जाए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed