फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Renault Triber BS6 MPV got price hike upto 13000 rupees, read price list of all variants

Renault ने तोड़ा अपने ग्राहकों का दिल, 13000 रुपये तक महंगी हुई Triber, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें

Thu, 24 Sep 2020 11:28 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 24 Sep 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Renault Triber BS6 MPV got price hike upto 13000 rupees, read price list of all variants
Renault Triber - फोटो : Renault India
Renault Triber BS6 इसी साल जनवरी महीने में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने इसे 4.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में भारतीय बाजार में उतारा था। इसके बाद इसकी कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, जिसके बाद यह 29,000 रुपये तक महंगी हो गई। बता दें कि लॉन्च से अब तक में इस MPV (मल्टी परपज व्हीकल) की कीमतों में चार बार बढ़ोतरी की गई। अब एक बार फिर कंपनी ने अपनी इस BS6-कम्प्लायंट वाली MPV की कीमतों को बढ़ा दिया है। यानी अगर आप Triber खरीदने की सोच रहे थे तो अब आपको इसके लिए 11,500 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक अधिक देना पड़ेगा। इस बार कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमतों को भी महंगा कर दिया है।
विज्ञापन

 

Renault BS6 Triber वेरिएंट्स की कीमतें

Renault BS6 Triber के RxE वेरिएंट की कीमतें अब 5.12 लाख रुपये हो गई हैं। यानी कंपनी ने अपने इस वेरिएंट की कीमत को 13,000 रुपये बढ़ाया है। वहीं, इसके RxL, RxL AMT, RxT और RxT AMT वेरिएंट्स की कीमतें पहले के मुकाबले 11,500 रुपये महंगी हो गई हैं। RxZ की कीमत 6.94 लाख रुपये हो गई है। वहीं, RxZ AMT वेरिएंट की कीमत 7.34 लाख रुपये हो गई है। कंपनी ने इन दोनों ही वेरिएंट्स की कीमतों को 12,500 रुपये बढ़ाया है। 
ये सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

AMT वेरिएंट्स की कीमतें

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) से लैस Renault को कंपनी ने मई 2020 में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.18 लाख रुपये थी। वहीं, अब इसके AMT वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपये हो गई है, जो इसके टॉप वेरिएंट पर 7.34 लाख रुपये तक जाती है।
विज्ञापन

Renault Triber: स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

Renault Triber में पावर के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, मल्टी प्वाइंट फ्यूल इंजेक्शन पेट्रोल इंजन दिया है। इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 

माइलेज 

Renault Triber में 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।

फ्यूल क्षमता 

Renault Triber में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed