Renault RBC दे सकती है Maruti Ertiga को टक्कर, टेस्टिंग के दौरान कुछ ऐसी दिखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि, भारत में रेनो की लॉजी के नाम से पहले से ही एक MPV मौजूद है, लेकिन इसकी बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है। बता दें, क्विड एक हैचबैक कार है, देखने वाली बात यह होगी कि क्विड बेस्ड MPV बाजार में कितना धमाल मचा पाती है।
कार को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है नई रेनो एमपीवी में रेनो-निसान की कारों से मैच खाता 1.5-लीटर का डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 85 बीएचपी और 200 एनएम का आउटपुट देने में सक्षम होगा। रेनो इस कार को मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ लांच करेगा, फिलहाल कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिए जाने की कोई जानकारी नहीं है।
बता दें, रेनो कि नई RBC MPV का यह वर्जन रेनो और निसान के मेल से बने CMF-A प्लेटफार्म पर आधारित हो सकता है। वहीं इसके आने से पहले इसकी प्रतिद्वंद्वी कही जाने वाली अर्टिगा इसके सामने साइज के मामले में छोटी पड़ सकती है।