फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Renault india is offering a big discount up to 2 lakh rupees

एंड ऑफ द ईयर डिस्काउंट- इस कंपनी की कारों पर मिल रही 2 लाख तक की छूट

Fri, 14 Dec 2018 10:24 AM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
आॅटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Dec 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Renault india is offering a big discount up to 2 lakh rupees
Renault duster facelift

साल के अंत में कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए रेनो ने अपनी कारों पर एक्सचेंज बोनस, कैश डिस्काउंट और वारंटी जैसे कई आॅफर्स दे रही है। आइए बताते हैं कि कौन-सी कार पर कितना फायदा आपको मिल सकता है। 

विज्ञापन


रेनो अपनी कार कैप्चर पर 2 लाख रुपए तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह रेनो ने अपनी सबसे ज्यादा पसंदीदा डस्टर कार पर 85 हजार रुपए तक के लाभ की घोषणा की है। हालांकि इस कार के बेस मॉडल पर ग्राहक करीब 1.50 लाख रुपए तक बचा सकते हैं। 
विज्ञापन


वहीं बात करें, हैचबैक लेवल की कार क्विड जो कि इस सेगमेंट में इस साल सबसे ज्यादा बिकी है। तो इस कार पर कंपनी 6500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

Renault india is offering a big discount up to 2 lakh rupees
2018 Renault Duster

गौरतलब हो, रेनॉल्ट भारत में डस्टर और क्विड के लिए बेहद मशहुर है। दोनों ही कार भारत में धड़ल्ले से बिक रही हैं। ऐसे में कंपनी अपनी कारों के फेसलिफ्ट मॉडल लेकर आ रही है। रेनॉल्ट जल्द नई Renault DUSTER, Renault kwid और Renault Sub 4 MPV को लांच करने जा रही है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक रेनॉल्ट सबसे पहले अपनी MPV कार के नाम की घोषणा करेगी जिसके बाद डस्टर और क्विड को लांच किया जाएगा। हालांकि, कार से जुड़ी कुछ अहम जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इन  कारों में कॉस्मेटिक डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे। 

Renault india is offering a big discount up to 2 lakh rupees
Renault captur

कुछ समय पहले कंपनी ने कैप्चर यूएसयूवी को लांच किया था। जिसकी एक माह में मात्र करीब 500 यूनिट ही बिक पाई। बिक्री में कोई खास इजाफा नहीं होने के कारण रेनॉल्ट अपनी नई तीन कारों से 2019 में फिर से वापसी को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed