फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Renault Duster turbo petrol variant launched in India, price starts from Rs 10.49 lakhs

Renault Duster का टर्बो पेट्रोल वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू

Mon, 17 Aug 2020 01:33 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 17 Aug 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Renault Duster turbo petrol variant launched in India, price starts from Rs 10.49 lakhs
Renault Duster turbo petrol variant - फोटो : Renault
Renault India ने अपनी नई Duster टर्बो पेट्रोल वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई Duster टर्बो पेट्रोल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 13.59 लाख रुपये तक जाती है। Renault ने अपनी Duster टर्बो पेट्रोल वेरिएंट को तीन मैनुअल ट्रिम्स (RXE, RXS और RXZ) और दो 2 CVT ट्रिम्स (RXS और RXZ) में लॉन्च किया है।
विज्ञापन


नए Duster टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 1.3-लीटर का 4-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका 1330 सीसी वाला इंजन 156 PS की मैक्सिमम पावर और 254 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें X-ट्रॉनिक सीवीटी ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
विज्ञापन


इसके 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगा। इसमें टर्बोचार्जर के साथ दिया गया गैसोलीन डायरेक्ट इंजेक्शन (GDI) सिस्टम कार के एमीशन लेवल को घटाता है। इसके अलावा यह ईंधन की खपत को कम करता है। यानी अब पहले के मुकाबले यह कार ईंधन के मामले में ज्यादा किफायती हो गई है। टर्बोचार्जर के साथ मैटेड जीडीआई सिस्टम लो-टॉर्क में गाड़ी की परफॉर्मेंस को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें दिया गया डुअल वैरिएबल वाल्व टाइमिंग (VVT) फीचर भी कार के परफॉर्मेंस को बढ़ाता है। इस फीचर के साथ गाड़ी लो-टॉर्क में भी जबरदस्त परफॉर्मेंस देती है। इससे एग्जॉस्ट एमीशन और भी बेहतर हुआ है। यह तकनीक कार की फ्यूल इफिसियंसी को और भी बेहतर बनाती है। हालांकि, इसके इंटीरियर में कोई खास बदलाव नहीं किया गया है। इसका केबिन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही है।


नए वेरिएंट के साथ कंपनी BS6 कंम्प्लाएंट वाले 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन की भी बिक्री जारी रखेगी। इसका इंजन 104bhp की मैक्सिमम पावर और 142Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed