फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Reliefs for Car buyer, Maruti will not increase price of its cars

कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अपने वाहनों की कीमतें नहीं बढ़ाएगी मारुति

Sat, 28 Apr 2018 11:00 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Reliefs for Car buyer, Maruti will not increase price of its cars
maruti suzuki

पिछले वित्त वर्ष के दौरान स्टील, एल्युमीनियम एवं कुछ अन्य उत्पादों के दाम में बढ़ोतरी होने के बावजूद देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी फिलहाल अपने मोटर वाहनों के दाम नहीं बढ़ाएगी।

विज्ञापन


मारुति के अध्यक्ष आरसी भार्गव ने शुक्रवार को यहां वर्ष 2017-18 के वित्तीय नतीजे जारी करने के दौरान बताया कि इस दौरान स्टील, एल्युमीनियम एवं कुछ अन्य इनपुट के मद में कंपनी पर करीब 700 करोड़ रुपये का भार पड़ा। लेकिन फिलहाल कंपनी अपने कारों के दाम नहीं बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि हम तब तक अपने कार की कीमतें नहीं बढ़ाते हैं, जब तक इसे सहन कर सकते हैं। जब यह सहन करने की क्षमता से बाहर हो जाएगी, तक हम इस बारे में सोचेंगे।
विज्ञापन

 
ग्रामीण बाजार की बढ़ी हिस्सेदारी 
उन्होंने बताया कि लगातार दो साल से बेहतर मानसून ने ग्रामीण बाजार में कंपनी की पकड़ मजबूत हुई है। बीते साल उनके कारोबार में ग्रामीण बाजार की हिस्सेदारी बढ़कर 36 फीसदी हो गई है, जो एक साल पहले के मुकाबले दो फीसदी ज्यादा है। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी ने छह लाख से अधिक कार ग्रामीण बाजारों में बेचा। उनके मुताबिक, कारों का ग्रामीण बाजार 15 फीसदी बढ़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शुद्ध लाभ 5.1 फीसदी बढ़ा 
उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 के दौरान कंपनी ने 17,79,574 कारें बेची, जो 13.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। आलोच्य वर्ष के दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 78,104 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले के मुकाबले 16.7 फीसदी अधिक है। इस दौरान कंपनी का परिचालन लाभ 9,303 करोड़ रुपये, जबकि शुद्ध लाभ 7,722 करोड़ रुपये रहा। पिछले वर्ष से तुलना करें तो इस वर्ष शुद्ध लाभ में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

  
शेयरधारकों को 80 रुपये का लाभांश 
वर्ष 2018-18 के लिए शेयरधारकों को कंपनी ने 80 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की घोषणा की है। भार्गव ने बताया कि इससे एक साल पहले प्रति शेयर 75 रुपये का लाभांश दिया गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed