Mercedes-Benz GLS कंपनी की सबसे शानदार एसयूवी है, जिसे भारत में कई हस्तियां पसंद करती हैं। इस एसयूवी की लोकप्रियता की दौड़ में फिलहाल नाम जुड़ गया है। हम बात कर रहे हैं, Randeep Hooda की। रणदीप हुड्डा ने हाल ही में ब्रांड-नई जीएलएस ( Mercedes-Benz GLS ) एसयूवी खरीदी है। जिसकी कीमत भारतीय बाजार में 85.67 लाख रुपये एक्स-शोरूम है।
Randeep Hooda ने इस कार का नीले रंग का Grand Edition खरीदी है, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। मर्सिडीज-बेंज GLS मार्केट में दो वेरिएंट 350d और 400 में उपलब्ध है। फिलहाल अभिनेता ने कौन-सी कार खरीदी है इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। Mercedes-Benz GLS एलईडी इंटेलिजेंट लाइट सिस्टम जैसी सुविधाओं से लैस है। जिसमें 20 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
GLS भारत में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है इसका 350d वेरिएंट 3.0 लीटर के वी 6 डीजल इंजन में आता है जो 225 बीएचपी की पावर और 620 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। GLS का पेट्रोल वेरिएंट भी 3.0 लीटर के वी 6 डीजल इंजन में आता है जो 329 बीएचपी की अधिकतम पावर और 480 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करताा है। जीएलएस के दोनों इंजन 9 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। इसके अलावा दोनों वेरिएंट में 4MATIC सिस्टम मिलता है जिसे Mercedes-Benz की भाषा में 4WD सिस्टम कहा जाता है।
बाजार में उपलब्ध GLS का और भी अधिक शक्तिशाली वेरिएंट AMG है। जीएलएस 63 एएमजी में 5.5-लीटर का ट्विन-टर्बोचार्जड वी 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है यह अधिकतम 577 Bhp की पावर और 760 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया गया है। बता दें, जीएलएस 63 एएमजी केवल 4.6 सेकंड में 100 किमी / घंटा की रफ्तार तक पहुंच सकती है। सुरक्षा कारणों से जीएलएस के सभी वेरिएंट इलेक्ट्रॉनिक रूप से 249 किमी / घंटा तक सीमित हैं।
जीएलएस अंदर से भी बेहद आरामदायक है। इसमें 8 इंच का फ्लोटिंग-टाइप इंफोटेनमेंट क्लस्टर, लेदर सीट, डीआरएल के साथ मल्टी-बीम एलईडी हेडलैंप, लेदर-रैपिड स्टीयरिंग व्हील और लेदर कवर डोर ट्रिम्स मिलते हैं।