{"_id":"5e7306058ebc3e76aa59b790","slug":"rajiv-bajaj-bajaj-auto-reappointed-as-md-ceo-bajaj-auto-limited-bajaj-chetak-electric","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bajaj Auto के एमडी, सीईओ राजीव बजाज दोबारा हुए नियुक्त, अगले 5 साल तक मिली कमान","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Bajaj Auto के एमडी, सीईओ राजीव बजाज दोबारा हुए नियुक्त, अगले 5 साल तक मिली कमान
Thu, 19 Mar 2020 11:11 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
rajiv bajaj md bajaj auto
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू ऑटोमोबाइल विनिर्माण कंपनी Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने बुधवार को कहा कि उसके बोर्ड ने कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ के रूप में राजीव बजाज की फिर से नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में यह मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने बीएसई को बताया, "कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ राजीव बजाज, जिनका पांच साल का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है, को एक अप्रैल 2020 से पांच साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया है।"
उनकी इस नियुक्ति के लिए कंपनी की आगामी आमसभा में शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी है।
बोर्ड ने गीता पीरामल की कंपनी की स्वतंत्र निदेशक के तौर पर नियुक्ति को भी मंजूरी दी। उनका पांच साल का कार्यकाल 31 मार्च 2020 को खत्म हो रहा है।
इस एलान के समय बीएसई में बजाज ऑटो के प्रति शेयर का भाव 2,220.25 रुपये प्रति शेयर था।
इलेक्ट्रिक व्हीक्लस प्राथमिकता
हाल ही में राजीव बजाज ने कहा था कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ध्यान केंद्रित करेगी। Bajaj Chetak Electric (बजाज चेतक इलेक्ट्रिक) कंपनी की इसी प्राथमिकता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कंपनी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करेगी।
हाल ही में राजीव बजाज ने कहा था कि कंपनी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर ध्यान केंद्रित करेगी। Bajaj Chetak Electric (बजाज चेतक इलेक्ट्रिक) कंपनी की इसी प्राथमिकता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कंपनी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लॉन्च करेगी।