आ गया है चार पहियों वाला स्कूटर, अच्छी-अच्छी स्पोर्ट्स बाइक को देगा मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूटर पसन्द करने वालों के लिए दोपहिया वाहन कंपनियां ऐसे स्कूटर ला रहीं हैं, जो देखने में तो शानदार हैं ही साथ ही माइलेज में भी इनका कोई तोड़ नहीं है। फिलहाल अब तक हम सिर्फ 2 पहिये वाले स्कूटर देखा करते थे। लेकिन अब मार्केट में चार पहियो वाला स्कूटर आ गया है। स्कूटर की ड्राइविंग को और मजेदार बनाने के लिए यह नई कवायद चलाई जा रही है। क्वाड्रो कूडर (Quadro Qooder) नाम का यह स्कूटर शानदार लुक से लैस है। तकनीकी ऐसी की होश उड़ जाए।
दरअसल, इस स्कूटर को स्वीटजरलैंड की कंपनी क्वाड्रो ने तैयार किया है और इसे नाम दिया है कोडर। इसे आप एक टिल्टींग स्कूटर भी कह सकते हैं। टिल्टींग का मतलब सही मायने में किसी भी तरह के सरफेस पर आसानी से दौड़ने में सक्षम होने वाला स्कूटर होता है। स्कूटर का एक पहिया किसी उंचे स्थान पर हो और अन्य पहिये नीचे हो, ऐसी दशा स्कूटर में लगे हुए सस्पेंशन पूरी तरह से मुड़ जाते हैं जिससे स्कूटर बिना अपना संतुलन बिगाड़े आगे बढ़ता रहता है।
इस स्कूटर को लुसियो मारबेस द्वारा डिजाइन किया गया है जो स्कूटर डिजाइन के लिए मशहूर हैं। इसके पहले भी वो इस तरह के दो से ज्यादा पहियों वाले स्कूटर को डिजाइन कर चुके हैं। दोपहिया स्कूटर के मुकाबले ये क्वाड्रो फोर व्हील स्कूटर काफी बेहतर है। इस स्कूटर की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि चार पहियों की वजह से ये स्कूटर आसानी से ड्राइव की जा सकती है।
ड्राइविंग के दौरान चालक को स्कूटर के गिरने का बिलकुल भी डर नहीं रहता है।इस स्कूटर में आधुनिक तकनीकी से लैस hydraulic tilt system (HTS) का प्रयोग किया है। इसे पहियों के बीच में सस्पेंशन के माध्यम से जोड़ा गया है। जिससे आप इस स्कूटर को एक स्पोर्ट बाइक की तरह ही आसानी से मोड़ सकते हैं।
इंजन के मामले में भी इस स्कूटर का कोई जवाब नहीं है देखने में ये स्कूटर जितनी हैवी है कंपनी ने इसमें उतना ही बेहतर इंजन का भी प्रयोग किया है। कंपनी ने 399 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन का प्रयोग किया है। जो कि स्कूटर को 32.5 हॉर्स पॉवर की दमदार पॉवर और 38.5 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस स्कूटर में आॅटोमेटिक सीवीटी गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी ने इस स्कूटर को बेहद ही खास हॉर्नेट की तरह डिजाइन किया है। स्कूटर के फ्रंट को बेहद ही शॉर्प लुक प्रदान किया गया है। इसके अलावा चालक को बेहतर और आरामदेह सफर प्रदान करने के लिए सीटिंग अरेंजमेंट भी बेहद ही शानदार तरीके से किया गया है। इसमें चालक का पैर पूरी तरह से फ्रंट पैनल से कवॅर है और चालक की सीट को थोड़ा नीचे रखा गया है। स्कूटर के पीछे एक हैंडी लॉकर भी दिया गया है जहां पर आप अपना हेल्मेट रख सकते हैं।
कंपनी ने इस स्कूटर को रॉ ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, स्वीस रेड और व्हाईट कलॅर में पेश किया है। इस आकर्षक स्कूटर की कीमत 9.25 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि अभी ये कहना मुश्किल है कि इस स्कूटर को भारतीय बाजार में पेश किया जायेगा या नहीं।