{"_id":"5bf7a254bdec22416d12c6d6","slug":"quadricycles-will-be-the-new-solution-of-pollution-and-parking-issues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिखने में नैनो से छोटी यह कार, दिलाएगी प्रदूषण और पार्किंग से निजात","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दिखने में नैनो से छोटी यह कार, दिलाएगी प्रदूषण और पार्किंग से निजात
आॅटो डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
bajaj
देश में लगातार बढ़ रही प्रदूषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने क्वाड्रिसाइकिल को मंजूरी दे दी है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने इस बात की पुष्टि नोटिफिकेशन जारी करके दी है। हालांकि, विदेश में इस तरह की क्वाड्रिसाइकिल बेची जा रही हैं, और भारत में इनका निर्माण हो रहा था, लेकिन आम आदमी को इसकी इजाजत नहीं थी।
विज्ञापन
क्या है क्वाड्रिसाइकिल
क्वाड्रिसाइकिल एक तरह की कार है। जिसे बजाज 16 देशों में निर्यात कर रहा है। वाहन क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है कि क्वाड्रिसाइकिल यूरोप के प्रदूषण उत्सर्जन नियमों में खरी उतरती है। ऐसे में प्रदूषण की समस्या से जूझ रहे देश में यह अहम भूमिका निभाएगी। कुछ साल पहले दिल्ली सरकार ने प्रदूषण से निपटने के लिए ऑड-ईवन लागू किया था।
विज्ञापन
Trending Videos
Quadricycle
- फोटो : CarDekho
लेकिन राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा यह माना गया कि दिल्ली सरकार की जुगत से प्रदूषण का हल नहीं निकल रहा है। क्वाड्रिसाइकिल की अधिकतम स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसका प्रदूषण अन्य गाड़ियों की तुलना में ना के बराबर है।
साथ ही अधिकतम वजन महज 450 किलोग्राम है, जबकि इसका माइलेज 36 किलोमीटर प्रति लीटर है। मौजूदा समय क्वाड्रिसाइकिल सिर्फ बजाज बना रही है, लेकिन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विदेशी और अन्य देसी कंपनियों इसका निर्माण शुरू कर सकती हैं।
कीमत
गौरतलब है, कि भारत में इसकी बिक्री होने पर अधिकतम कीमत दो से तीन लाख रुपये के बीच हो सकती है। खासतौर पर शहर के भीतर चलाने और पार्किंग करने में यह सफल स्थान प्राप्त कर सकती है।