फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car

जल्द ही सडकों पर दिखेंगी क्वाड्रिसाइकिल, सरकार ने तय किए उत्सर्जन मानक, जानें क्या होती हैं क्वाड्रिसाइकिल

Mon, 25 May 2020 02:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 25 May 2020 02:12 PM IST
सार

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने Quadricycles (क्वाड्रिसाइकिल) के लिए BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक अधिसूचित कर दिए हैं। सरकार के इस कदम से क्वाड्रिसाइकिल के उत्पादन को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car
Quadricycle

विस्तार

अधिसूचना में कहा गया है, "मंत्रालय ने L7, BS6 श्रेणी के क्वाड्रिसाइकिल के लिए उत्सर्जन मानकों के बारे में एक अधिसूचना जारी की है। ये मानक अधिसूचना की तारीख से लागू होते हैं। यह अधिसूचना भारत में सभी श्रेणी के वाहन के लिए BS6 की प्रक्रिया को पूरा करती है।" 
विज्ञापन

quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car
BAJAJ QUTE
ऑटोमोबाइल निर्माता अब भारतीय बाजार के लिए पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और बायोफ्यूल क्वाड्रिसाइकिल का उत्पादन कर सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग से जुड़े एक सूत्र का कहना है, "मंत्रालय ने सभी श्रेणी के वाहन के लिए बहुत पहले ही BS6 मानकों को अधिसूचित किया था, लेकिन क्वाड्रिसाइकिलों के लिए आना बाकी था। जब तक ये मानक नहीं लाए जाते, हम इस श्रेणी के वाहनों का उत्पादन नहीं कर सकते थे।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car
Bajaj Qute
लंबे समय से था इसका इंतजार
केंद्र सरकार ने 2018 में क्वाड्रिसाइकिल सेगमेंट की शुरुआत की थी और इसे वाणिज्यिक और निजी दोनों तरह के उपयोग के लिए मंजूरी दी थी।

सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक क्वाड्रिसाइकिल वो वाहन है जो आकार में तीन पहिया वाहन के बराबर होता है लेकिन इसमें चार टायर होते हैं और यह पूरी तरह से एक कार की तरह कवर होता है। मंत्रालय के अनुसार, "इसमें तीन पहिया वाहन जैसा इंजन है। यह इसे लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए परिवहन का एक सस्ता और सुरक्षित साधन बनाता है।" 
विज्ञापन

quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car
Bajaj Qute Blue
क्या होती है क्वाड्रिसाइकिल
नियम के मुताबिक एक क्वाड्रिसाइकिल 3.6 मीटर से अधिक लंबी नहीं हो सकती है, इसमें 800cc से छोटा इंजन होना चाहिए, और इसका वजन 475 किलोग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए।

भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग, सड़क परिवहन मंत्रालय से अनुरोध कर रहा था कि वह क्वाड्रिसाइकिल के लिए भी BS6 उत्सर्जन मानक तय करे। 

quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car
Bajaj Qute colors
बजाज ने लॉन्च की पहली क्वाड्रिसाइकिल
वर्तमान में, भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में बहुत कम कंपनियां क्वाड्रिसाइकिल बनाती हैं। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) इस सेगमेंट में व्यावसायिक रूप से एक वाहन लॉन्च करने वाला पहली प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है। Qute को अप्रैल 2019 में CNG और पेट्रोल दोनों वेरिएंट में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2015 में 6095 क्वाड्रिसाइकिल का उत्पादन किया, जिसमें से 942 को घरेलू स्तर पर बेचा गया और 5185 का निर्यात किया गया। 

quadricycle vehicle meaning quadricycle vehicle category india bs6 emission norms for commercial vehicles ministry of road transport and highways notification 2020 quadricycle car bajaj qute car
Auto Expo 2020 Mahndra Atom - फोटो : Social Media
Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने 2020 ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक क्वाड्रिसाइकिल Atom (एटम) को पेश किया था। इस वाहन को इस साल के आखिर में लॉन्च किए जाने की संभावना है।

हालांकि, उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि क्वाड्रिसाइकिल लॉन्च करने के इच्छुक वाहन निर्माताओं को मौजूदा बाजार के माहौल में बहुत सावधानी से विकल्पों का मूल्यांकन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed