{"_id":"5fdca4f28ebc3e3b6175c148","slug":"production-of-cars-closed-at-honda-s-greater-noida-plant-media-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"Honda के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बंद हुआ कारों का प्रोडक्शन- मीडिया रिपोर्ट्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Honda के ग्रेटर नोएडा प्लांट में बंद हुआ कारों का प्रोडक्शन- मीडिया रिपोर्ट्स
Fri, 18 Dec 2020 06:17 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 18 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Honda Cars India
- फोटो : Honda (For Reference Only)
होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (Honda Cars India Ltd-HCIL) ने ग्रेटर नोएडा में अपने प्रोडक्शन यूनिट को बंद कर दिया है। हालांकि, इसका दावा अभी केवल मीडिया रिपोर्ट्स में ही किया जा रहा है। यानी कंपनी ने अभी इसे लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। होंडा के ग्रेटर नोएडा यूनिट में Honda City, Civic और CR-V जैसी कारें बनाई जाती हैं। ऐसे में अगर मीडिया रिपोर्ट्स सही होती हैं, तो इन कारों की प्रोडक्शन पर इसका बड़ा असर पड़ेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्लांट में दिसंबर की शुरुआत से ही प्रोडक्शन बंद है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी कारों का प्रोडक्शन अब कंपनी के राजस्थान प्लांट में होगा। वहीं, ग्रेटर नोएडा के प्लांट में कंपनी का कॉर्पोरेट ऑफिस और R&D डिपार्टमेंट होगा।
विज्ञापन