फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   President Trumph getting angry on india for taking more tax over motor cycle

हार्ले डेविडसन पर ज्यादा टैक्स लगाने से भारत से नाराज हुए ट्रंप,कहा- हम भी वसूलेंगे टैक्स

Wed, 14 Feb 2018 03:55 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
एजेंसी/ वाशिंगटन Updated Wed, 14 Feb 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
President Trumph getting angry on india for taking more tax over motor cycle

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर ज्यादा आयात शुल्क लगाने के लिए भारत की आलोचना की है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए भारतीय मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क बढ़ाने की धमकी भी दी है। हालांकि हाल ही में भारत ने हार्ले जैसी महंगी बाइकों पर आयात शुल्क को 75 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी किया है लेकिन ट्रंप के अनुसार यह बहुत ज्यादा है। दरअसल, अमेरिका भारतीय मोटरसाइकिलों का शुल्क मुक्त आयात करता है और चाहता है कि अमेरिकी मोटरसाइकिलों को भारत भी यही सुविधा प्रदान करे।

विज्ञापन


कांग्रेस के सदस्यों के साथ स्टील इंडस्ट्री की हालत पर चर्चा के दौरान उन्होंने नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा, ‘भारत से एक महान भद्र पुरुष ने मुझे फोन किया और बताया कि उन्होंने मोटरसाइकिलों पर आयात शुल्क घटा दिया है। उसे 75 और यहां तक कि 100 फीसदी से घटाकर 50 फीसदी कर दिया है। लेकिन यहां बिक रही भारतीय मोटरसाइकिलों पर हम कोई टैक्स नहीं लेते हैं।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे इसके लिए भारत को दोष नहीं दे रहे हैं। भारत के अलावा कई देश हैं जो अमेरिका के साथ अनुचित व्यापार का फायदा उठा रहे हैं। इसे बंद करना होगा। हम जिन देशों को कोई प्रोडक्ट बिना शुल्क के आयात करने की अनुमति देते हैं तो उन्हें भी हमारे उस प्रोडक्ट को वही सुविधा देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed