{"_id":"5eff31158ebc3e433a62ca4b","slug":"pre-approved-car-loan-hdfc-in-10-seconds-hdfc-pre-approved-car-loan-zip-drive-hdfc-bank-car-loan-vehicle-loan-hdfc-bank-hdfc-online-car-loan-eligibility","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"HDFC बैंक 10 सेकेंड में दे रहा है वाहन लोन, 1000 शहरों के लोग उठा सकेंगे फायदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
HDFC बैंक 10 सेकेंड में दे रहा है वाहन लोन, 1000 शहरों के लोग उठा सकेंगे फायदा
Fri, 03 Jul 2020 06:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Jul 2020 06:52 PM IST
सार
एचडीएफसी बैंक का दावा है यह सबसे तेजी से मंजूर होने वाला ऑनलाइन व्हीकल लोन है। बैंक ग्राहकों को यह लोन प्री-एप्रूव्ड (पहले से मान्य) पेशकश के जरिए उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
HDFC Bank
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
HDFC Bank (एचडीएफसी बैंक) ने अपनी डिजिटल व्हीकल लोन स्कीम का विस्तार 1,000 शहरों तक करने का एलान किया है। इस योजना के तहत वाहन लोन सिर्फ 10 सेकेंड में दिया जाता है। हालिया हुए कई अध्ययनों और सर्वे में यह बात सामने आई है कि संक्रमण के काल में लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाए निजी वाहनों में सफर करना पसंद करेंगे। इसके मद्देनजर बैंक की यह घोषणा काफी मायने रखती। खासकर इसलिए भी क्योंकि ऑटो सेक्टर के आंकड़ों से यह पता चला है कि संक्रमण से कम प्रभावित गैर-महानगरीय इलाकों में वाहनों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन
बैंक ने इसलिए किया योजना का विस्तार
एचडीएफसी बैंक ने बृहस्पतिवार को अपने लोन स्कीम के विस्तार का एलान किया। महामारी के दौरान प्लांट में उत्पादन बंद होने और इसके साथ ही साथ डीलरशिप, शोरूम बंद रहने से ऑटोमोबाइल सेक्टर बहुत तरह से प्रभावित हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कारणों को ध्यान में रखते हुए लोग सार्वजनिक परिवहन की तुलना में निजी वाहन के इस्तेमाल को ज्यादा प्राथमिकता देंगे।
इससे जाहिर तौर पर वाहनों की मांग में तेजी आएगी। एचडीएफसी बैंक का यह लोन प्रॉडक्ट 'जिपड्राइव' इंस्टेंट व्हीकल लोन (त्वरित वाहन ऋण) ग्राहकों को देशभर के 1,000 शहरों में उपलब्ध होगा। इन शहरों में आंध्र प्रदेश के भीमावरम, उत्तर प्रदेश के हरदोई, केरल के थालासेरी और ओड़िशा के बालासोर जैसे शहर शामिल हैं।

चुटकी में मिलेगा कार लोन
एचडीएफसी बैंक का दावा है यह सबसे तेजी से मंजूर होने वाला ऑनलाइन व्हीकल लोन है। बैंक ग्राहकों को यह लोन प्री-एप्रूव्ड (पहले से मान्य) पेशकश के जरिए उपलब्ध कराएगा।
बैंक के खुदरा लोन कारोबार के प्रमुख अरविंद कपिल ने कहा, ''लॉकडाउन के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म की भूमिका और अहम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह लोन उत्पाद सुविधाजनक है क्योंकि यह संपर्क रहित लोन सुविधा है।

ऐसे मिलता है प्री-एप्रूव्ड लोन
उन्होंने कहा कि बैंक अब मात्र एक बटन के क्लिक से दूसरे और तीसरे दर्जे के शहर वाले ग्राहकों से जुड़ सकता है। बैंक ने कहा कि प्री-एप्रूव्ड लोन की पेशकश ग्राहकों को एक विश्लेषण और कूट भाषा कोड (एल्गोरिद्म) के जरिए की जाती है।