फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Porsche 911 turbo s india price news in hindi porsche 911 turbo s top speed porsche 911 turbo s specs porsche 911 turbo s 2020 price in india porsche cars in india porsche india

Porsche 911 Turbo S भारत में होगी लॉन्च, 2.7 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार, जानें कीमत और डीटेल्स

Wed, 13 May 2020 01:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 01:24 PM IST
सार

पावरफुल स्पोर्ट्स कार, एसयूवी और सेडान कार बनाने वाली जर्मनी की दिग्गजन ऑटोमोबाइल कंपनी Porsche India (पोर्शे इंडिया) की बहुप्रतीक्षित कार 911 Turbo S (911 टर्बो एस) भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने स्पोर्ट्स कार के इस ज्यादा पावरफुल वर्जन 911 Turbo S की भारत में  एक्स-शोरूम कीमत 3 करोड़ 08 लाख रुपये रखी है।

विज्ञापन
Porsche 911 turbo s india price news in hindi porsche 911 turbo s top speed porsche 911 turbo s specs porsche 911 turbo s 2020 price in india porsche cars in india porsche india
Porsche 911 Turbo S - फोटो : Porsche

विस्तार

अगर आप यह कार खरीदना चाहते हैं तो पॉर्शे इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपनी पसंद के अनुसार कार को कस्टमाइज कर सकते हैं, और इसे ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं। इसके बाद कार खरीद की आगे की प्रक्रियाओं के लिए आपने जिस डीलर को चुना है वह आपसे संपर्क करेगा। हालांकि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए, पॉर्शे ने वर्ष 2020 के लिए अपने सभी मॉडल्स की लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दी है। इसलिए इस कार की डिलीवरी 2020 के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डायमेंशन
पिछले-जेनरेशन मॉडल की तुलना में, कार की चौड़ाई 45 mm तक बढ़ गई है, और ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए चेसिस को 10 mm तक नीचा कर दिया गया है। कार में सिग्नेचर 911 सिल्हूट के साथ एलईडी हेडलैम्प्स, बड़े एयर इंटेक्स, 20-इंच व्हील्स (21-इंच के अलॉय व्हील्स के ऑप्शन भी है), बड़े रियर स्पॉइलर मिलते हैं। इसके साथ ही कार में अन्य कस्टमाइजेशन का विकल्प भी मिलता है। कार के फ्रंट में कूलिंग को नियंत्रित करने वाले एयर फ्लैप और रियर में नए बड़े विंग्स मिलते हैं, जिससे 911 टर्बो एस अब पहले के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा पावर पैदा करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर
कार के इंटीरियर की बात करें तो कार के केबिन को स्पोर्टी-लुक दिया गया है जिसमें पूरी तरह लैदर इंटीरियर और कार्बन ट्रिम के साथ सिल्वर एक्सेंट मिलता है।  डैशबोर्ड पर नया 10.9-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ कुछ स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं जैसे - जीटी स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील, पोर्श ट्रैक प्रेसिसन एप के साथ स्पोर्ट क्रोनो पैकेज और बोस सराउंड साउंड सिस्टम भी दिया गया है। कार में 18-तरह से एडजस्ट करने वाली स्पोर्ट्स सीटें भी मिलती हैं। 
विज्ञापन

इंजन
Porsche 911 Turbo S में 3.8-लीटर, 6-सिलेंडर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6,750 rpm पर 641 bhp का पावर और 2,500-4,000 rpm पर 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है जो सभी चार पहियों को पावर सप्लाई करता है। 911 Turbo S कार 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं 0-200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे 8.9 सेकंड लगते हैं। कार की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed