फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Porches introduces Panamera 2017 in 1.93 crore rupees

1.93 करोड़ में लॉन्च हुई पोर्श पैनामेरा, 3.7 सेकंड में पकड़ती है 100 किमीप्रघं की गति

Wed, 22 Mar 2017 01:53 PM IST
Updated Wed, 22 Mar 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
Porches introduces Panamera 2017 in 1.93 crore rupees
नई पोर्श पैनामेरा 2017

भारतीय बाजार में अब हर तरह की कारें अपना कारोबार कर रही हैं। बात चाहे बजट कारों की हो या फिर करोड़ों की कीमत वाली एक्जीक्यूटिव प्रीमियम कारों की, हर किसी के लिए इस बाजार में संभावनाएं हैं। इसी क्रम में 2017 पोर्शे पैनामेरा टर्बो , पैनामेरा टर्बो एग्जीक्यूटिव और पैनामेरा टर्बो स्पोर्ट टूरिज्मो को बाजार में कंपनी ने लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन


इसकी लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी ने यह घोषणा की है कि हाइब्रिड कार की कीमतों की घोषणा तब की जाएगी जब कंपनी अगले साल डीजल वेरिएंट को पेश करेगी। इन तीनों ही कारों में 3996 सीसी का ट्विन टर्बो वी8 इंजन लगा है जो कि 550 पीएस की शक्ति और 770 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह कार 7 स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स के साथ पेश की गई है और पिछली गाड़ी की तुलना में यह ज्यादा तेज है। 
विज्ञापन

2017 पोर्शे पैनामेरा टर्बो की शुरुआती कीमत 1.93 करोड़ रुपये एक्सशोरूम मुंबई है। इस ब्रांड को महज तीन वेरिएंट में ही भारत में पेश किया गया है जिसका जिक्र हमने ऊपर किया है। पुराने इंजन को प्रयोग करने के बावजूद यह गाड़ी महज 3.7 सेकंड में 0 से 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है, अगर पुरानी कार से इसकी तुलना करें तो यह .2 सेकंड जल्दी यह काम कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्शे पैनामेरा टर्बो की कीमत 1.93, टर्बो स्पोर्ट टूरिज्मो की कीमत 1.97 करोड़ और टर्बो एग्जीक्यूटिव की कीमत 2.05 करोड़ रुपये एक्सशोरूम मुंबई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed