{"_id":"603cd9946825be1e684ff9d0","slug":"pompeii-chariot-roman-ceremonial-carriage-archaeologists-in-italy-have-unearthed-ancient-roman-ceremonial-carriage-near-pompeii","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1942 साल पुरानी प्राचीन रोमन 'कार' मिली, पुरातत्वविदों ने पोम्पेई के पास खुदाई में ढूंढ निकाला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
1942 साल पुरानी प्राचीन रोमन 'कार' मिली, पुरातत्वविदों ने पोम्पेई के पास खुदाई में ढूंढ निकाला
Mon, 01 Mar 2021 05:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 01 Mar 2021 05:39 PM IST
सार
इटली के संस्कृति मंत्री डारियो फ्रांसेचिनी ने इस गाड़ी को एक अनूठी खोज माना है। उनके मुताबिक यह एक असाधारण खोज है जो प्राचीन दुनिया के बारे में हमारी समझ को और विकसित करती है। बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल किसी विशेष उत्सव या समारोह के दौरान किया जाता था।
विज्ञापन
Pompeii chariot
- फोटो : PTI
विस्तार
इटली में पुरातत्वविदों ने 79 ईस्वी में ज्वालामुखी विस्फोट में दफन शहर पोम्पेई के बाहर एक विला से एक प्राचीन रोमन सेरेमोनियल गाड़ी को खोज निकाला है। लोहे, कांसे और टिन से बनी लगभग पूरी तरह से संरक्षित चार पहिया गाड़ी प्राचीन पोम्पेई की दीवारों से लगभग 700 मीटर (2,297 फीट) उत्तर की ओर सिविता गिउलियाना में एक प्राचीन विला के अस्तबल के पास मिली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस गाड़ी का इस्तेमाल किसी विशेष उत्सव या समारोह के दौरान किया जाता था। इटली के संस्कृति मंत्री डारियो फ्रांसेचिनी ने इस गाड़ी को एक अनूठी खोज माना है। उनके मुताबिक यह एक असाधारण खोज है जो प्राचीन दुनिया के बारे में हमारी समझ को और विकसित करती है। उन्होंने कहा कि इस गाड़ी का इस्तेमाल त्योहार, परेड और जुलूस जैसे समुदायिस उत्सवों के दौरान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचीन समय में नेपल्स के दक्षिण-पूर्व में 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पोम्पेई में लगभग 13000 लोग रहा करते थे। 79 ईस्वी में माउंट वेसुवियस के विस्फोट ने पोम्पेई को नष्ट कर दिया था। परमाणु बम के बराबर इस ज्वालामुखी विस्फोट से पूरा शहर गर्म लावे और राख की चपेट में आकर खत्म हो गया था। इस विस्फोट में 2,000 से 15,000 लोग मारे गए थे। यह गाड़ी इसलिए बच गई क्योंकि वह उस इमारत की दीवार और छत के ढहने से ढंक गई थी।
अधिकारियों के बताया कि यह आज के दौर में प्राचीन बहुमूल्य सामानों की चोरी करने वाले की नजर से बच गया। जिन्होंने सुरंग खोदकर इस स्थान में चोरी की लेकिन इस चार पहिया गाड़ी को नुकसान नहीं पहुंचा पाए। 165 एकड़ में फैले इस प्राचीन शहर के लगभग दो तिहाई हिस्सों तक पुरातत्वविदों की टीम अब पहुंच पाई है।
इटली के संस्कृति मंत्री ने कहा, "पोम्पेई में खोजी जा रही चीजों से हम लगातार विस्मित होते रहे हैं और कई वर्षों तक ऐसा होता रहेगा, जबकि 20 हेक्टेयर जमीन को अभी भी खोदा जाना बाकी है।"