फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pm narendra modi will inaugrate flying car model and electric bus in global summit 2019

Vibrant Gujarat: पेश होगी उड़ती कार और इलेक्ट्रिक बस, 5 देशों के PM करेंगे शिरकत

Thu, 17 Jan 2019 11:20 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Thu, 17 Jan 2019 11:20 AM IST
विज्ञापन
Pm narendra modi will inaugrate flying car model and electric bus in global summit 2019
Vibrant gujrat: global summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार यानी आज गुजरात में (Vibrant Gujarat) ग्लोबल समिट के 9वें एडिशन का का उद्घाटन करेंगे। इसमें नए निवेश, नई लांचिंग और आने वाले दशक का रोडमेप भी तैयार किया जाएगा। 'शेपिंग ए न्यू इंडिया' थीम पर आयोजित इस समिट में 'नए भारत' का आगाज भी होगा।

विज्ञापन


भारत के प्रमुख उद्योगपतियों मुकेश अंबानी, उदय कोटक, कुमार मंगलम बिड़ला, गोतम अदाणी, आदि गोदरेज और पंकज पटेल इसमें भाग लेंगे। वैश्विक कंपनियों में से बीएएसएफ, डीपी वर्ल्ड, सुजूकी, वेनगार्ड और कुछ अन्य कंपनियों के शीर्ष अधिकारी इसमें भाग लेंगे। 

विज्ञापन

Pm narendra modi will inaugrate flying car model and electric bus in global summit 2019
Vibrant gujrat: global summit

कई देशो के प्रधानमंत्री होंगे मौजूद
Vibrant Gujarat में करीब 30 हजार से ज्यादा देश विदेश से मेहमान आएंगे। इसमे 26 हजार छोड़ी-बड़ी कंपनी हिस्सा ले रही हैं। गांधीगर में हेलीपेड ग्राउंड पर ग्लोबल ट्रेड शो किया जाएगा जिसमें 1200 से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इसके अलावा इसमें 5 देश के प्रधानमंत्री और 21 देश के वित्तमंत्री भी मौजूद रहेंगे। बता दें, समिट में 19 जनवरी को 'अफ्रीका डे' मनाया जायेगा। जिसमें अफ्रीका के 54 देशों में से 45 देश हिस्सा भी लेंगे।



समिट में पेश होगी उड़ने वाली कार
इस समिट के 9वें एडिशन में नीदरलैंड की एक कंपनी उड़ती कार का मॉडल पेश करेगी। जो भविष्य के लिए काफी लाभदायक होगी।वहीं अशोक लेलैंड इसमें अपनी पहली फुल कैपेसिटी वाली इलेक्ट्रिक बस भी लांच करने जा रही है। जिसका अनावरण खुद प्रधानमंत्री करेंगे। 

Pm narendra modi will inaugrate flying car model and electric bus in global summit 2019
मोदी गुजरात - फोटो : self

गुजरात यात्रा के पहले दिन 17 जनवरी को मोदी वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाद में दोपहर में अहमदाबाद में नए अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। शाम को साबरमती नदी के तट पर प्रधानमंत्री एक ‘शॉपिंग मेले’ का भी उद्घाटन करेंगे। वह इन स्थानों पर लोगों को भी संबोधित करेंगे। 

इस बीच, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बताया कि इस बार गुजरात वैश्विक सम्मेलन में पाकिस्तान से कोई प्रतिनिधिमंडल भाग नहीं लेगा। गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल ने कहा है कि पाकिस्तान के उद्योग प्रतिनिधियों को न्योता दिया गया लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिलने की वजह से वह सम्मेलन में नहीं भाग ले सकेंगे।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed