{"_id":"622de4394644ba465520fb55","slug":"pm-narendra-modi-roadshow-on-mahindra-thar-know-all-about-this-suv-features-price-details-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की विजय परेड: इस मेड इन इंडिया गाड़ी से किया रोडशो, आनंद महिंद्रा ने जताया आभार, पढ़िए इसकी खासियतें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पीएम मोदी की विजय परेड: इस मेड इन इंडिया गाड़ी से किया रोडशो, आनंद महिंद्रा ने जताया आभार, पढ़िए इसकी खासियतें
Sun, 13 Mar 2022 06:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 13 Mar 2022 06:01 PM IST
सार
महिंद्रा की रफ एंड टफ एसयूवी थार की दीवानगी बरकरार है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हाल ही में एक रोडशो इसी एसयूवी से किया था। जानिए महिंद्रा थार की खासियतों के बारे में...
विज्ञापन
Mahindra Thar
- फोटो : Mahindra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वाहन बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अलग ही मुकाम हासिल किया है। युवाओं के बीच इसकी एसयूवी थार खासी लोकप्रिय है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार में भाजपा की जीत के बाद गुजरात में रोडशो किया था। यह रोडशो प्रधानमंत्री ने थार पर सवार होकर किया। महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमुख आनंद महिंद्रा ने इस पर एक ट्वीट भी किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। विजय परेड के लिए भारत में निर्मित वाहन से बेहतर कुछ नहीं है।' प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में अपनी दो दिवसीय गुजरात यात्रा के दौरान महिंद्रा थार से नौ किलोमीटर लंबा रोडशो किया था। इस रिपोर्ट में हम आपको बताने जा रहे हैं कि महिंदार की थार एसयूवी में ऐसा क्या है कि प्रधानमंत्री ने भी मर्सिडीज बेंज और रेंज रोवर जैसी आलीशान गाड़ियां छोड़ रोडशो के लिए इसे चुना।
विज्ञापन
पहली यूनिट हुई थी नीलाम, दाम में दी गई थी राशि
न्यू जेनरेशन महिंद्रा थार एसयूवी को दो अक्तूबर 2020 को लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के समय, Thar AX वेरिएंट की कीमत 9.8 लाख रुपये और लग्जरी फीचर्स वाली Thar LX की कीमत 12.49 लाख रुपये तय की गई थी। खास बात यह है कि थार की पहली यूनिट को 1.10 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया था, जिससे हुई कमाई कंपनी ने दान में दे दी था। इसका डिजाइन बेहद आकर्षक है और युवाओं को खासा पसंद आता है।
विज्ञापन
पढ़िए क्या हैं इस महिंद्रा थार एसयूवी की विशेषताएं
इस एसयूवी के डायमेंशंस काफी बड़े हैं, जो खरीदारों को अपनी ओर खींचती है। बड़े व्हील आर्च के साथ बॉडी क्लैडिंग और रिफाइंड लाइंस से नई थार बड़ी और आकर्षक दिखती है। फिर भी इसका ठेठ जीप सिल्हूट का लुक बरकरार रहता है। इस एसयवी का ग्राउंड क्लीयरेंस 226 मिलीमीटर है और इसके 18 इंच के रिम्स इसे सड़क में इतनी शानदार मौजूदगी देते हैं। इसके फ्रंट में चौकोर ग्रिल, गोल हेडलैंप और एक विशाल बंपर दी गई है।
थार के रियर में हार्डटॉप, फिक्स्ड सॉफ्ट टॉप और रिमूवेबल सॉफ्ट टॉप जैसे ऑप्शन मिलते हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से किसी को भी चुन सकते हैं। इसमें एक गेट माउंटेड व्हील और SUV को भारी भरकम लुक देने के लिए एक बड़ी रियर विंडो मिलती है।