{"_id":"5b90d132867a557ec31fa370","slug":"pioneer-launched-smart-sync-infotainment-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉयोनीर ने लांच किया इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ही एप से कर सकेंगे मैसेज,कॉल,म्यूजिक और नेविगेट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
पॉयोनीर ने लांच किया इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक ही एप से कर सकेंगे मैसेज,कॉल,म्यूजिक और नेविगेट
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
pioneer infotainment system
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉयोनीर इंडिया ने कार एसेसीरीज की दुनिया में एक कदम और बढाते हुए अपना स्मार्ट स्निक इंफोटेनमेंट सिस्टम लांच किया है। जिसे पॉयोनीर स्मार्ट स्निक (The Pioneer Smart Sync app) नाम दिया गया है। इस एप को SPH-C19BT यूनिट से लैस किया गया है। जिसका काम स्मार्टफोन एप की तरह नेविगेट करना,म्यूजिक सिस्टम संचालित करना रहेगा। बता दें इस एप के जरीये आप किसी को मैसेज भी भेज सकते हैं।
कंपनी का मकसद इसको सभी स्मार्टफोन की तकनीकी से लैस करना है। इस स्मार्ट स्निक एप में यूएसबी चार्ज पोर्ट की भी सुविधा दी गई है। आप इस स्मार्ट स्निक को पॉयोनीर के रिटेलर से मात्र 7,150 रुपये में खरीद सकते हैं। पॉयोनीर इंडिया का इरादा इसके जरिये यूथ को अपनी और आकर्षित करना है। गौरतलब हो,इस इंफोटेनमेंट सिस्टम में बहुत जल्द रीयर पार्किग सेंसर भी आपको मिल सकता है।
पॉयोनीर इंडिया के मार्केटिंग हेड गौरव कुलश्रेष्ठ ने कहा कि 'इस सिस्टम को भारतीयो की जरुरत को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। जो कि लांग ड्राइव के लिए बहतरीन विकल्प बनकर उभरेगा। यह कार चालक को ड्राइविंग पर फोकस करने के साथ ही उसका मनोरंजन भी भरपूर करेगा'।