{"_id":"5fe464ae8ebc3e3e8205d672","slug":"piaggio-sxr-160-scooter-launched-in-india-at-rs-1-25-lakh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Piaggio SXR 160 भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्यों है ये सभी स्कूटरों का बाप?","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Piaggio SXR 160 भारत में हुआ लॉन्च, जानें क्यों है ये सभी स्कूटरों का बाप?
Thu, 24 Dec 2020 03:21 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Thu, 24 Dec 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Aprilia SXR 160
- फोटो : Aprilia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Piaggio India ने अपने SXR 160 मैक्सी-स्टाइल स्कूटर को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी पुणे एक्स-शोरूम कीमत 1,25,997 रुपये रखी है। नए स्कूटर में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें बड़ा मल्टीफंक्शनल कलस्टर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे कई नए फीचर्स शामिल किए हैं।
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इस प्री-बुकिंग शुरू कर दी थी। ग्राहक 5,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे प्री-बुक कर सकते हैं। Aprilia SXR 160 अपने आप में पहला इस तरह का मैक्सी स्कूटर है, जिसकी भारतीय बाजार में बिक्री हो रही है। ग्राइक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप्स पर जाकर बुक कर सकते हैं। Piaggio India के मुताबिक यह स्कूटर भारतीय बाजार में चार रंगों में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें ग्लॉसी रेड, मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और मैट ब्लैक शामिल हैं।

Aprilia SXR 160 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 160 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 3-वाल्व, फ्यूल-इंजेक्टेड, एयर कूल्ड मोटर दिया गया है, जो SR 160 से लिया गया है। इसका इंजन 7100 आरपीएम पर 11 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसके ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें कंपनी की तरफ से CVT यूनिट दिया गया है। कंपनी ने अपने Aprilia SXR 160 को सबसे पहले 2020 Auto Expo में पेश किया था। भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले इस स्कूटर को इटली में डिजाइन किया गया है। इसमें 7-लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
कंपनी का कहना है कि यह आम स्कूटर के मुकाबले ज्यादा बड़ा, लंबा और आरामदायक है। इसके अलावा कंपनी का यह भी दावा है कि यह काफी किफायती साबित होगा। यह इस साल का आखिरी लॉन्च था, जिसका इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। अब देखना यह है कि भारतीय बाजार में इस स्कूटर को ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।