फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   passenger vehicles Sales crossed 3.40 lakh in June 2024 across india

Automobile: यात्री वाहनों की बिक्री 3.40 लाख के पार, जून में मारुति ने बेचीं 1.37 लाख से ज्यादा गाड़ियां

Tue, 02 Jul 2024 05:51 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2024 05:51 AM IST
सार

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण गाड़ियों की मांग में नरमी रही है। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया की कुल घरेलू बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 1,37,160 इकाई पहुंच गई। ह्यूंडई मोटर इंडिया के वाहनों की घरेलू बिक्री 50,103 इकाई रही।

विज्ञापन
passenger vehicles Sales crossed 3.40 lakh in June 2024 across india
Car (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री जून, 2024 में सालाना आधार पर मामूली 3.67 फीसदी बढ़कर 3,40,787 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में कुल 3,28,710 यात्री वाहन बिके थे। देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के कारण गाड़ियों की मांग में नरमी रही है। इस दौरान मारुति सुजुकी इंडिया की कुल घरेलू बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 1,37,160 इकाई पहुंच गई। ह्यूंडई मोटर इंडिया के वाहनों की घरेलू बिक्री 50,103 इकाई रही। हालांकि, टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री 8 फीसदी घटकर 43,624 इकाई रह गई। 

विज्ञापन


टोयोटा की रिकॉर्ड बिक्री
टोयोटा किर्लोस्कर के यात्री वाहनों की बिक्री 40 फीसदी बढ़कर 27,474 इकाई के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 23 फीसदी बढ़कर 40,022 इकाई पर पहुंच गई।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी बढ़ोतरी

  • बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री जून में 8 फीसदी बढ़कर 2,16,451 इकाई पहुंच गई। 
  • टीवीएस मोटर कंपनी ने 2,55,734 दोपहिया वाहन बेचे, जो सालाना आधार पर 8 फीसदी ज्यादा है।
  • सुजुकी मोटरसाइकिल के दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री 13 फीसदी बढ़कर 71,086 इकाई के स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed