{"_id":"5e184ae18ebc3e87a8206fc4","slug":"passenger-vehicle-sales-in-india-2019-declined-sharpest-siam-india-statistics","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 वर्षों में कारों की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट साल 2019 में दर्ज की गई: SIAM रिपोर्ट","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
20 वर्षों में कारों की बिक्री में सबसे बड़ी गिरावट साल 2019 में दर्ज की गई: SIAM रिपोर्ट
Fri, 10 Jan 2020 03:28 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2020 03:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू बाजार में Passenger vehicle (यात्री वाहन) की बिक्री पिछले साल 12.75 फीसदी घटकर 2,962,052 इकाई रह गई। 20 से ज्यादा सालों के दौरान इंडस्ट्री में सबसे तेज गिरावट दर्ज की गई है। आर्थिक गतिविधियों के धीमा होने, गाड़ियों की ज्यादा कीमतें और लोन देने के मानदंडों को कड़ा करने की वजह से मांग में कमी आई।
विज्ञापन
उद्योग संगठन Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM) यानी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन वर्ष में commercial vehicle (वाणिज्यिक वाहन) की बिक्री 15 फीसदी गिरकर 854,759 इकाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
साल 2019 में दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.19 फीसदी घटकर 18,568,280 इकाई रह गई। स्कूटर की बिक्री 16.03 फीसदी घटकर 5,841,259 इकाई रह गई, जबकि मोटरसाइकिल की बिक्री 12.92 फीसदी घटकर 12,012,896 इकाई रह गई।
ऑटोमोबाइल की बिक्री सभी श्रेणियों में पिछले साल 13.77 फीसदी घटकर 23,073,438 इकाई रह गई।