लगातार गिर रही है वाहनों की बिक्री, ऑटो सेक्टर पर छाए मंदी के काले बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने मंगलवार को वाहनों की बिक्री के आंकड़े करते हुए बताया कि भारतीय ऑटो सेक्टर मंदी के नौवें महीने में प्रवेश कर गया है। पैसेंजर वाहनों की सालाना बिक्री घटकर 200,790 यूनिट्स हो गई। SIAM के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2018 में 191,979 यूनिट्स की तुलना में घरेलू कारों की बिक्री 35.95 फीसदी घटकर 122,956 यूनिट्स रही।
मोटरसाइकिल की बिक्री घटी
पिछले साल जहां जुलाई में 1,151,324 मोटरसाइकिल्स की बिक्री हुई थी वही इस आल जुलाई महीने में यह घटकर 933,996 यूनिट्स रह गई जिससे इस बार बिक्री में 18.88 फीसदी का घाटा हुआ। जुलाई में कुल टू-व्हीलर्स वाहनों की बिक्री 16.82 फीसदी घटकर 1,511,692 यूनिट्स रही, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 1,817,406 यूनिट्स का रहा था।
कमर्शियल वाहनों की भी घटी
इस साल जुलाई में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में साल-दर-साल 25.71 फीसदी घटकर 56,866 यूनिट्स रह गई। जुलाई 2018 में 2,245,223 यूनिट्स के मुकाबले 1,825,148 इकाइयों के लिए महीने के दौरान वाहनों की बिक्री 18.71 प्रतिशत गिर गई। वास्तव में, महीने के दौरान सभी वाहन श्रेणियों की बिक्री में गिरावट देखी गई।वही इस साल जुलाई में श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 1,825,148 यूनिट्स रही जबकि बीते साल जुलाई महीने में यह आंकड़ा 2,245,223 यूनिट्स का रहा था जिससे इस बार 18.71 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई