फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Passenger vehicle sales drop down 2.71 percent in July

जुलाई में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 2.71 प्रतिशत गिरी

Fri, 10 Aug 2018 02:41 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
Passenger vehicle sales drop down 2.71 percent in July
Passenger vehicle

इस साल जुलाई महीने में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 2.71 प्रतिशत गिरकर 2,90,960 इकाइयों पर आ गयी। कंपनी ने पिछले साल के समान महीने में घरेलू बाजार में 2,99,066 यात्री वाहन बेचे थे। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सिआम के आज जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य माह के दौरान घरेलू बाजार में कारों की बिक्री पिछले साल के 1,92,845 इकाई की तुलना में मामूली गिरकर 1,91,979 इकाइयों पर आ गयी।

विज्ञापन


इस दौरान मोटरसाइकिलों की बिक्री पिछले साल के 10,49,478 इकाइयों की तुलना में 9.67 प्रतिशत बढ़कर 11,50,995 इकाइयों पर पहुंच गयी। दो पहिया वाहनों की कुल बिक्री भी 8.17 प्रतिशत बढ़कर 18,17,077 इकाइयों पर पहुंच गयी। 
विज्ञापन


इस दौरान व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 29.65 प्रतिशत बढ़कर 76,497 इकाई पर पहुंच गयी। विभिन्न श्रेणियों के सभी वाहनों की बिक्री इस दौरान 7.97 प्रतिशत बढ़ी और पिछले साल जुलाई के 20,79,204 इकाइयों की तुलना में 22,44,875 इकाइयों पर पहुंच गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed