फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   participate in driven by design contest and meet formula e racer nick

ये कांटेस्ट जीते तो मिलेगा बर्लिन जाने का मौका, जानें कैसे

Sat, 06 May 2017 10:26 AM IST
Updated Sat, 06 May 2017 10:26 AM IST
विज्ञापन
participate in driven by design contest and meet formula e racer nick
निक - फोटो : Mahindra racing

रेसिंग के दीवानों के लिए महिंद्रा एक शानदार कांटेस्ट लेकर आया जिसमें रेसिंग के शौकीनों से अपने रेसिंग ड्राइवर निक हीडफेल्‍ड के सूट का डिजाइन करने को कहा गया है। जिस डिजाइन को निक पसंद करेंगे उसे निक से बर्लिन में मिलकर वह सूट खुद देने का मौका मिलेगा। ड्रिवेन बाई डिजाइन का यह दूसरा संस्करण है जिसके तहत रेसिंग के प्रशंसकों को निक हीडफेल्‍ड का सूट डिजाइन करने का मौका दिया जाता है। निक को सबसे ज्यादा ज्यादा जो रेसिंग सूट पसंद आएगा उसी को पहनकर वो जून में होने वाले फार्मूला ई रेस की रेसिंग कार चलाएंगे। 

विज्ञापन


निक हीडफेल्ड दुनिया के लोकप्रिय पूर्व फार्मूला 1 ड्राइवर रहे हैं जो कि महिंद्रा रेसिंग फार्मूला ई टीम का हिस्सा हैं। पिछले कई रेसों में निक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ई रेसिंग में पोडियम हासिल किया है। अपकमिंग रेस निक के होम रेस ट्रैक पर होगी इसलिए यह रेस उनके लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन

 

कैसे लें हिस्सा 

participate in driven by design contest and meet formula e racer nick
निक
ड्रिवेन बाई डिजाइन में हिस्सा लेने के लिए ऑटो उत्साहियों को इस माइक्रो वेबसाइट  cliquestaging.com/Mahindra-drivenbydesign को विजिट करना है। इसके बाद तीन स्टेप को फॉलो करके वह निक से मिलने का मौका जीत सकता है। यहां से बस आपको किट डाउनलोड करनी है और रेस सूट डिजाइन करना है और इसे दोबारा इसी माइक्रोसाइट पर अपलोड कर देना है। यह कांटेस्ट 14 मई रात 23 बजकर 59 मिनट पर भारतीय समयानुसार बंद हो जाएगा। निक इसमें से अपनी पसंदीदा डिजाइन चुनेंगे जिसे बाद में 18 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पब्लिश किया जाएगा। वह इसमें से जीतने वाले डिजाइन सूट को बर्लिन ईप्रिक्स में पहनेंगे। इसकी जानकारी हमें महिंद्रा रेसिंग फार्मूला ई टीम के प्रिंसिपल दिलबाग गिल ने दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed