फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Pakistan auto market in trouble, cars sales down by 42 percent

भारत ही नहीं Pakistan के ऑटो सेक्टर पर भी पड़ा मंदी का असर, कारों की बिक्री 42 फीसदी गिरी

Wed, 21 Aug 2019 08:23 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 21 Aug 2019 08:23 PM IST
विज्ञापन
Pakistan auto market in trouble, cars sales down by 42 percent
पकिस्तान ऑटो सेक्टर - फोटो : Social

भारतीय ऑटो सेक्टर इन दिनों मंदी के दौर से गुजर रहा है। लगातार कोशिशों के बाद भी गाड़ियों की बिक्री को रफ़्तार नहीं मिल पा रही है। लेकिन भारत ही नहीं सरहद पार भी कुछ ऐसे ही हाल हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की। गाड़ियों की गिरती बिक्री से पाकिस्तान का भी हाल खराब है।

विज्ञापन

पाकिस्तान में कारों की बिक्री में आई इतनी गिरावट

जुलाई महीने में पाकिस्तान में कारों की बिक्री में 42 फीसदी की  गिरावट देखने को मिली है। समाचार वेबसाइट डॉन न्यूज की मंगलवार को पेश हुई एक रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 (पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से शुरू होता है) के पहले महीने में कारों के प्रोडक्शन में 23 फीसदी की कमी आई जबकि बिक्री में 42 फीसदी की देखने को मिली जोकि क्रमश: 16,472 और 10,968 गाड़ियों की रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त महीने में भी गाड़ियों की बिक्री कम रहने का अनुमान

पकिस्तान में अगस्त में भी गाड़ियों के प्रोडक्शन में कमी होने के साथ-साथ बिक्री में भी गिरावट रहने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल पकिस्तान में ईद के मौके पर चार दिन (12 अगस्त से 17 अगस्त) की आधिकारिक छुट्टी थी, जिसकी वजह से फैक्ट्रियों में कामकाज बंद रहा था।

विज्ञापन

  कमजोर हो रहा है पाकिस्तानी रुपया

भारतीय रुपये की तरह पाकिस्तानी रुपया भी डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रहा है। जिसकी वजह से वहां पर गाइयों की लागत बढ़ने से कीमतें भी बढ़ रही हैं। इसके अलावा वाहनों संघीय उत्पाद कर लगाने, करों की दरों में इजाफा और उंची ब्याज दर की वजह से लोग नई गाड़ी खरीदने से दूर हों रहे हैं। ऐसे में गाड़ियों की बिक्री घाट रही है और कंपनियां अपना प्रोडक्शन रोकने को मजबूर हो रही हैं।

होंडा और टोयोटा की बिक्री में गिरावट

पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैनुफैक्चर्स एसोसिएशन (PAMA) के आंकडो़ं के अनुसार होंडा सिविक और होंडा सिटी के प्रोडक्शन में 49 फीसदी की गिरावट रही जबकि बिक्री में 68 फीसदी की गिरावट रही। इसके अलावा टोयोटा कोरोला के प्रोडक्शन में 39 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई जबकि बिक्री में 57 फीसदी की गिरावट रही।

पाक सुजुकी मोटर कंपनी की बिक्री में गिरावट

पाक सुजुकी मोटर कंपनी (PSMC) के प्रोडक्शन में 28 फीसदी और बिक्री में 64 फीसदी की गिरावट रही। इसके आलावा वैगन-आर की बिक्री में भी 70 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed