फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ola to deliver its S1 Pro electric scooter in 14 days news in Hindi

Ola Electric: 14 दिनों में S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलिवरी करेगी ओला, पढ़िए पूरी जानकारी

Mon, 30 May 2022 10:38 PM IST
गौरव पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 30 May 2022 10:38 PM IST
सार

ओला ने इस स्कूटर के लिए बुकिंग विंडो हाल ही में शुरू की थी। इसके अलावा पांच शहरों में इसकी टेस्ट राइड की शुरुआत भी की गई है।

विज्ञापन
Ola to deliver its S1 Pro electric scooter in 14 days news in Hindi
Ola Electric Scooter - फोटो : Social Media

विस्तार

Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Pro की बुकिंग करवाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने भी इस स्कूटर की बुकिंग कराई है तो इसकी डिलिवरी के लिए अब आपको और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक इस समय एक डिलिवरी अभियान चला रही है। इसके तहत ग्राहकों को एस1 प्रो स्कूटर खरीदने के 14 दिन के अंदर इसकी डिलिवरी की जाएगी। कंपनी ने इसे लेकर हाल ही में अपने संभावित ग्राहकों को एक ईमेल भेजा है।
विज्ञापन


इस ईमेल में ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर के लि 14 दिन की गारंटीड डिलिवरी के बारे में बताया गया है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि ये 14 दिन कब से गिने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला ने इस स्कूटर के लिए बुकिंग विंडो हाल ही में शुरू की थी। इसके अलावा पांच शहरों में इसकी टेस्ट राइड की शुरुआत भी की गई है। कंपनी इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बाजार में पकड़ मजबूत करने की कोशिश में है।

पढ़िए Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स
S1 Pro वेरिएंट में नार्मल, स्पोर्ट और हाइपर तीन ड्राइविंग मोड दिए गए हैं। यह वेरिएंट एक बार फुल चार्जिंग के बाद 181 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। S1 Pro वेरिएंट 3 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है। वहीं इस स्कूटर की टॉप स्पीड 115 किमी प्रति घंटा है। 

इस स्कूटर में काफी बड़ी बैटरी क्षमता 3.97 kWh दी गई है। ओला एस1 प्रो की बैटरी एक उच्च क्षमता वाली इकाई होने के कारण, पूरी तरह से चार्ज होने में अधिक समय लेती है। इसे फुल चार्ज होने में 6 घंटे 30 मिनट लगता है। 


ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि एस1 प्रो की बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है और यह 75 किमी की ड्राइविंग रेंज देने के लिए काफी होना चाहिए। इसके अलावा एस1 प्रो को 10 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed