{"_id":"5b87d1e842c792462d135007","slug":"ola-opened-the-mobility-institute","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैब सेवा के बाद ओला ने खोला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट, नौकरियों का होगा विस्तार","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कैब सेवा के बाद ओला ने खोला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट, नौकरियों का होगा विस्तार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 30 Aug 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
ola mobility institute
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल एप के माध्यम से कैब सेवा देने वाली कंपनी ओला ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी ने मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मोबिलिटी नवाचार को टिकाऊ और एकीकृत बनाने के मुद्दों पर अनुसंधान करने के लिए ओला मोबिलिटी इंस्टीट्यूट की स्थापना की है।
विज्ञापन
ओला ने एक बयान में कहा कि इस विशेष थिंक टैंक का गठन मोबिलिटी को एक सेवा के रूप में विकसित करने के साथ-साथ उसका पर्यावरण पर असर, क्षेत्र में नौकरी के अवसर और मोबिलिटी का डिजिटलीकरण जैसे मुद्दों पर ज्ञान का ढांचा विकसित करना है।
विज्ञापन
कंपनी ने आगे कहा कि इस शुरुआती दल में रणनीतिक विचारक, शोधकर्ता व नीति विशेषज्ञ जैसे लोग शामिल होंगे। कंपनी के अनुसार यह दल अक्तूबर माह तक अपने शोध की रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन