फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ola invest in scooter sharing service vogo

स्कूटर शेयरिंग कंपनी 'वोगो' में अब होगी ओला की भी भागीदारी

Thu, 16 Aug 2018 02:43 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 16 Aug 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
Ola invest in scooter sharing service vogo
scooter

बंगलुरू स्थित स्कूटर शेयरिंग कंपनी वोगो ने घोषणा की है कि कंपनी को कुछ पूंजीपतियों और व्यक्तिगत निवेशकों के अलावा ओला कैब्स के एएनआई टेक्नोलॉजीस और हीरो मोटोकॉर्प की ओर से भी फंड मिला है।

विज्ञापन


वोगो कंपनी डॉकलेस स्कूटर किराये पर देने की सुविधा प्रदान करती है। वोगो एप की खास बात यह है कि यह बिना किसी डॉकिंग स्टेशन के काम करता है। इस सुविधा को स्वचालित बनाने के लिए वोगो ने स्कूटर को ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से लैस किया गया है। साथ ही इसमें आईओटी सेंसर भी दिया गया है। इस सेंसर के जरिए लोगों को स्कूटर की चाबी वाले स्टेशन के बारे में जानकारी मिलती है।
विज्ञापन


वर्तमान में यह सेवा केवल हैदराबाद और बंगलुरू में उपलब्ध है और आने वाले वर्षों में वोगो इन शहरों में ही 1,000 से अधिक पिकअप प्वाइंट जोड़ने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला और हीरो मोटोकॉर्प के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मुंजाल के अलावा, स्टालेरिस वेंचर पार्टनर्स और मैट्रिक्स पार्टनर्स इंडिया ने भी वोगो में निवेश किया है। टैक्सीफॉरसुर के राधाकृष्ण, ब्लैकबक के राजेश और गुडबॉक्स के संस्थापक मयंक बिदावतका जैसे कुछ लोगों ने भी वोगो में निवेश किया है।

वोगो के संस्थापक और सीईओ आनंन्द अय्यादुराई ने कहा, 'हमारे सीरीज ए फंडिंग दौर की सफलता हमारे निवेशकों का विश्वास दर्शाती है। ओला के साथ हमारी यह साझेदारी काफी अहम है।


आनंन्द अय्यादुराई के अनुसार कंपनी का मकसद वोगो स्कूटर को हर उस गली-नुक्कड़ तक पहुंचाना है जो रोजाना वाहनों के जाम, प्रदूषण जैसी समस्याओं से ग्रसित है। वोगो कंपनी का एवरेज ट्रिप लगभग 5 किलोमीटर तक का होता है। कंपनी के शुरुआती दिनों से अब तक 27,000 लोग इस एप से जुड़े हुए हैं जो कि 6 मिलियन किलोमीटर तक का सफर तय कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed