फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi

घरेलू हवाई यात्रा शुरू होते ही, ओला ने इन 22 हवाई अड्डों पर शुरू की कैब सेवा

Wed, 27 May 2020 06:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 27 May 2020 06:26 PM IST
सार

देश में घरेलू हवाई यात्रा के शुरू होते ही ओला ने देशभर में 22 हवाई अड्डों पर अपनी कैब सेवा शुरू कर दी है और सुरक्षा के प्रोटोकॉल भी बढ़ा दिए हैं। 

विज्ञापन
ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi
ola cab

विस्तार

ओला के प्रवक्ता, आनंद सुब्रमण्यन ने कहा, "भारत में घरेलू उड़ान संचालन को फिर से शुरू करने के साथ, हम ऐसे नागरिकों की सेवा करने के लिए तत्पर हैं, जिन्हें हवाई अड्डे की यात्राओं के लिए एक सुरक्षित और विश्वसनीय विकल्प की आवश्यकता है। यात्रियों और ड्राइवर-भागीदारों दोनों की सुरक्षा अभी भी हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है और हम सुरक्षा और स्वच्छता के उच्चतम मानकों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
विज्ञापन

ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi
ola
ओला बरत रही विशेष एहतियात 
उन्होंने कहा, "ग्राहकों और ड्राइवरों को असुविधा न हो, इसके लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए हम अलग-अलग शहरों में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। एक सहयोगी दृष्टिकोण अपनाकर, ग्राहकों के लिए हमारे '10 कदम एक सुरक्षित सवारी के' दिशा-निर्देशों को पूरा करते हैं। और ड्राइवर-साथी यह सुनिश्चित करेंगे कि ओला हवाई अड्डे की यात्राओं के लिए सबसे सुरक्षित सवारी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi
Ola Service - फोटो : Amar Ujala
इन 22 हवाई अड्डों के लिए सेवा शुरू
उन्होंने कहा, "ग्राहकों और ड्राइवरों को असुविधा न हो, इसके लिए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए हम अलग-अलग शहरों में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए 'सुरक्षित सवारी के लिए 10 कदम' दिशा-निर्देशों और सहयोगात्मक रवैया अपनाकर, हमारे ड्राइवर-पार्टनर यह सुनिश्चित करेंगे कि ओला हवाई अड्डे की यात्राओं के लिए सबसे सुरक्षित सवारी है।"

बंगलूरू, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद, अमृतसर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, देहरादून, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, मदुरै, मैंगलोर, पटना, रायपुर, रांची, वाराणसी, और विशाखापत्तनम में यात्री हवाई अड्डे के लिए ओला कैब बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi
ola cab
'ग्राहकों के मन की शांति जरूरी'
ओला ने कहा, "बंगलूरू, मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में, ओला कार के फ्यूमिगेशन, ड्राइवर-पार्टनर के लिए तापमान की जांच, और हर पिक-अप से पहले कार ऑडिट करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारियों को रखेगा, ताकि कार में कदम रखने से पहले ग्राहकों को मन की शांति मिल सके।" 

ओला ने कहा, "अन्य सभी शहरों में, ओला नियमित रूप से कारों को सैनेटाइज करने और ड्राइवर के स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी करेगी। यह उसके '10 कदमों से सुरक्षित सवारी' पहल का हिस्से होगा।" 

ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi
Ola Cabs
25 मार्च से बंद थी उड़ानें
चौथे चरण के लॉकडाउन के दौरान 25 मई को घरेलू उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो गया है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा लॉकडाउन करने के बाद 25 मार्च से सभी कमर्शियल यात्री उड़ानों को भारत में निलंबित कर दिया गया था।

ola cabs in lockdown ola cab service in airport ola cabs working in lockdown ola cab service in lockdown ola booking ola cab news airport taxi
Ola Cabs
1400 कर्मचारियों की छंटनी
हाल ही में, ओला कैब ने घोषणा की है कि वह 1,400 कर्मचारियों को कैब, वित्तीय सेवाओं और खाद्य व्यवसाय से हटा रही है। लॉकडाउन के दौरान राजस्व में 95 फीसदी की गिरावट आने के बाद कंपनी ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed