{"_id":"5f16dd30069c9304b275d49b","slug":"okinawa-sold-more-than-1000-electric-scooters-in-the-first-month-after-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बाद पहले महीने में ही ओकिनावा के बिके 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
लॉकडाउन के बाद पहले महीने में ही ओकिनावा के बिके 1000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर
Tue, 21 Jul 2020 05:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Okinawa workers assembling an e-scooter
- फोटो : Okinawa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो-पहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी ओकिनावा ने घोषणा की है कि उसने एक महीने के अंदर 1000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने देशभर में अपने 350 से अधिक डीलरों में से कार्यरत 60-70 फीसदी टच प्वाइंट से इस बिक्री संख्या को हासिल किया। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद ओकिनावा ने 11 मई, 2020 को अपने डीलरशिप्स का फिर से परिचालन शुरू किया था। इसके पहले महीने में ही कंपनी ने 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की डीलरशिप्स पर सप्लाई की।
विज्ञापन
लॉकडाउन के बाद पहले ही महीने में एक हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री को कंपनी एक बड़ी सफलता मान रही है। कंपनी का कहना है कि कोरोना के चलते सभी सुरक्षा इंतजाम को अपनाया जा रहा है, जिनमें 25 फीसदी वर्किंग स्टाफ से लेकर समय की पाबंदी शामिल है।
विज्ञापन
ओकिनावा का कहना है कि अभी डीलरशिप पूरी तरह से कार्यरत नहीं हैं। ऐसे में 1000 इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।
लॉकडाउन के बाद पहले महीने की बिक्री पर ओकिनावा के एमडी जीतेंदर शर्मा ने कहा, "हमने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए बाजार में अच्छी मांग देखी है। मौजूदा कोविड-19 के प्रकोप के दौरान सीमित डीलरशिप संचालन के बावजूद हमने 1000 से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है। इसने हमें वास्तव में प्रोत्साहित किया है, क्योंकि हम समझते हैं कि बाजार अपनी ताकत वापस पा रहा है। हमारा यह भी अनुमान है कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण बहुत से लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने से बचना चाहेंगे, जिससे निजी गतिशीलता के लिए नए वाहनों की मांग बढ़ सकती है।"
विज्ञापन
कोरोना काल में कंपनी ने डीलर मार्जिन को 8 प्रतिशत से बढ़ा कर 11 प्रतिशत करने की घोषणा की है, जिससे कंपनी के डीलर नेटवर्क अधिक मुनाफा कमा सकें।