फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   okinawa ridge plus electric scooter launch in india market, know the features and price

भारत में लांच हुई Ridge+ इलेक्ट्रिक स्कूटी, सेंट्रल लॉकिंग जैसे कई बेहतरीन फीचर्स से लैस

Thu, 11 Oct 2018 05:06 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 11 Oct 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
okinawa ridge plus electric scooter launch in india market, know the features and price
Okinawa Ridge

देश में बढ़ते पेट्रोल के दामों से निजात दिलाने के लिए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी ओकिनावा ने अपनी रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लांच कर दिया है। ओकिनावा रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर में कंपनी ने डिटैजेबल लिथियम-आयन बैटरी दी है। इस बैटरी की खास बात यह है कि आप इसे बाहर निकालकर भी चार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


पावर की बात करें तो इसमें 800 वॉट कर बीएलडीसी (BLDC) मोटर लगा है। लांच हुए इस स्कूटर की टॉप स्पीड  55 किलोमीटर प्रतिघंटा है। कंपनी का दावा है कि आप इस स्कूटर को एक बार चार्ज करके 120 किमी तक चला सकते हैं।
विज्ञापन


फीचर्स की बात करें तो, 
सेंट्रल लॉकिंग
एंटी-थेप्ट अलार्म
ब्रेकिंग के लिए पहियों में ड्रम ब्रेक 
ई-एबीएस (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम)

इन सभी फीचर्स के साथ ही इस स्कूटर में बिना चाबी के स्कूटर स्टार्ट के साथ ही फाइंड माय स्कूटर का फीचर भी उपलब्ध है। जिसकी सहायता से आप स्कूटर की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। कीमत की बात करें तो इस ओकिनावा रिज+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को  कंपनी ने 64,988 रुपए (एक्स-शोरूम, भारत) कीमत के साथ पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

okinawa ridge plus electric scooter launch in india market, know the features and price
Electric car wagon r

गौरतलब हो, हाल ही में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार वैगनआर के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इन कारों से कंपनी के सिनियर एग्जेक्यूटिव सीवी रमन द्वारा हरी झंडी दिखाकर टेस्टिंग के लिए रवाना किया गया।

कंपनी ने वैगनआर के लगभग 50 प्रोटोटाइप को देश के अलग-अलग हिस्सो में टेस्ट करने का निर्णय लिया है। जिससे कार की ड्राइविंग कंडिशन अच्छे से आंकी जा सके। बता दें, इस कार को कंपनी ने जापान में तैयार किया है। लेकिन इस कार का प्रोडक्शन भारत में किया जायेगा। मारुति की नई इलेक्ट्रिक वैगनआर पूरी तरह से 2018 सुजुकी की वैगनआर से इंस्पायर है।

जिसके अगले साल भारत में लांच होने की चर्चा है। आनेवाल समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का ही बोल बाला होगा। कई देशो में इलेक्ट्रिक वाहनों का स्तर आसमान छू रहा है। हालांकि भारत अभी भी इसमें काफी पीछे है। लेकिन अब कंपनियों के रवैये को देखकर लग रहा है कि वो दिन दूर नही जब भारत में भी इलेक्ट्रिक वाहनों सड़को पर दौड़ते नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed