{"_id":"5f9c0fe18ebc3e9bb15ef999","slug":"okinawa-partners-with-zestmoney-to-provide-emi-solutio-n-s-to-customers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन ही ईएमआई पर खरीद सकेंगे Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह कंपनी देगी लोन सुविधा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब ऑनलाइन ही ईएमआई पर खरीद सकेंगे Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह कंपनी देगी लोन सुविधा
Fri, 30 Oct 2020 06:39 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
Okinawa Lite Electric Scooter
- फोटो : AmarUjala
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ओकिनावा ने ग्राहकों को अपने टू-व्हीलर वाहनों की पूरी सीरीज पर ईएमआई की सुविधा देने के लिए जेस्टमनी के साथ साझेदारी की है। इससे अब उन ग्राहकों को ओकिनावा प्रोडक्ट खरीदने के लिए विकल्प मिलेगा, जिनके सीआईबीआईएल स्कोर का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ग्राहक खरीद के समय डिजिटल केवाईसी पूरा करके और अपनी सुविधा के मुताबिक लोक चुकाने की योजना का चयन करके जेस्टमनी से लोन ले कर सकते हैं। यह प्रक्रिया कागज रहित है और इसे बिना किसी भौतिक हस्तक्षेप के ऑनलाइन किया जा सकता है। यह सुविधा पूरे भारत के सभी 350+ ओकिनावा डीलरशिप में उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहक ओकिनावा वेबसाइट के माध्यम से प्रोडक्ट को ऑनलाइन बुक करते समय भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
इस त्योहार ओकिनावा के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर करें 6000 रुपये तक की बचत
इससे पहले इस त्योहारी सीजन दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली ब्रांड ओकिनावा (Okinawa) अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों पर शानदार ऑफर दे रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने अपने वाहनों पर लकी ड्रा ऑफर पेश किया है। इस लकी ड्रॉ के तहत लगभग 10 भाग्यशाली खरीदारों को उपहार मिलेगा, जिसमें एक खरीदार को ओकिनावा की स्लो स्पीड वाली स्कूटर-R30 उपहार में मिलेगी। यह ऑफर 24 अक्टूबर, 2020 से 15 नवंबर, 2020 तक के लिए वैध है। कंपनी की तरफ से 30 नवंबर, 2020 को लकी ड्रा की घोषणा की जाएगी।
इसके अलावा कंपनी की तरफ से हर बुकिंग पर निश्चित उपहार की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा इस त्योहार ओकिनावा की इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करने पर 6000 रुपये तक का उपहार वाउचर भी मिलेगा।
इसके अलावा कंपनी की तरफ से हर बुकिंग पर निश्चित उपहार की भी घोषणा की गई है। इसके अलावा इस त्योहार ओकिनावा की इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑनलाइन या ऑफलाइन बुक करने पर 6000 रुपये तक का उपहार वाउचर भी मिलेगा।