फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Okinawa discontinues sale of e scooters with lead acid batteries

ओकिनावा ने लीड-एसिड बैटरी वाले ई-स्कूटरों की बिक्री को किया बंद, यह है बड़ा कारण

Sat, 12 Dec 2020 01:57 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 12 Dec 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
Okinawa discontinues sale of e scooters with lead acid batteries
Okinawa Lite Electric Scooter - फोटो : AmarUjala

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ओकिनावा ने लीड-एसिड पर बेस्ड वाहनों को बनाना बंद कर दिया है। कंपनी ने लीड-एसिड संस्करण के प्रोडक्शन को रोक दिया है। ऐसे में अब कंपनी केवल लिथियम-आयन संस्करणों पर ध्यान केंद्रित करेगी। इलेक्ट्रिक स्टार्टअप कंपनी ने लीड-एसिड स्कूटर ओकिनावा रिज के साथ भारतीय बाजार में अपनी यात्रा शुरू की थी और तीन साल के दौरान चार लीड-एसिड स्कूटरों को लॉन्च किया। इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे लिथियम-आयन वियोज्य बैटरी से लैस ई-स्कूटर संस्करणों को पेश किया, जिसे ग्राहकों का शानदार साथ मिला। इसके दो बड़े कारण थे। पहला कि यह एक बेहतर तकनीक है और दूसकी कि यूजर्स को इसमें चार्जिंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

विज्ञापन

 

ओकिनावा ने स्थापना के बाद से भारत में 34,000 से अधिक लीड-एसिड आधारित उत्पादों की बिक्री की है। ब्रांड ने कुल मिलाकर 74,500 से अधिक इकाइयों को बेचा है और वित्तीय वर्ष अंत तक लगभग 90,000 इकाइयों को बेचने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओकिनावा के एमडी और संस्थापक जीतेंदर शर्मा ने इस पूरे मामले पर कहा, “हम 100 फीसदी लिथियम-आयन बैटरी पैक आधारित दो पहिया वाहनों पर स्विच कर रहे हैं। जब हमने ब्रांड लॉन्च किया था तब लीड-एसिड बाजार में उपलब्ध सबसे उन्नत विकल्प था। अब उद्योग और ब्रांड के विकास के साथ, हमने एक कदम आगे बढ़ाया है और लीड-एसिड बैटरी पैक आधारित उत्पादों को बंद कर दिया है। ओकिनावा के उत्पादों को अब न केवल लिथियम-आयन बैटरी पैक से लैस किया जाएगा, बल्कि ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए वे वियोज्य बैटरी के साथ आएंगे।” 

विज्ञापन

इससे पहले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड ओकिनावा ने ग्राहकों को अपने टू-व्हीलर वाहनों की पूरी सीरीज पर ईएमआई की सुविधा देने के लिए जेस्टमनी के साथ साझेदारी की। इससे अब उन ग्राहकों को ओकिनावा प्रोडक्ट खरीदने के लिए विकल्प मिलेगा, जिनके सीआईबीआईएल स्कोर का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ग्राहक खरीद के समय डिजिटल केवाईसी पूरा करके और अपनी सुविधा के मुताबिक लोक चुकाने की योजना का चयन करके जेस्टमनी से लोन ले कर सकते हैं। यह प्रक्रिया कागज रहित है और इसे बिना किसी भौतिक हस्तक्षेप के ऑनलाइन किया जा सकता है। यह सुविधा पूरे भारत के सभी 350+ ओकिनावा डीलरशिप में उपलब्ध है। इसके अलावा, ग्राहक ओकिनावा वेबसाइट के माध्यम से प्रोडक्ट को ऑनलाइन बुक करते समय भी इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed